• Home
  • News
  • Afghanistan Premier League : Chris Gayle shines as Balkh Legends beat Kandahar Knights by 6 wickets

APL 2018 : गेल ने 22 गेंद पर बनाए 73 रन, लीजेंड्स को दिलाई शानदार जीत

इस हार के साथ ही कंधार नाइट्स टीम अफगानिस्‍तान प्रीमियर लीग (एपीएल) से बाहर हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 19, 2018, 09:48 AM IST

Published On Oct 19, 2018, 09:48 AM IST

Last UpdatedOct 19, 2018, 09:48 AM IST

Chris-Gayle © Getty Images (FILE IMAGE)

विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल की 22 गेंदों पर खेली गई 73 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत बाल्‍ख लीजेंड्स ने कंधार नाइट्स को 6 विकेट से पराजित कर दिया।

इस हार के साथ ही कंधार नाइट्स टीम अफगानिस्‍तान प्रीमियर लीग (एपीएल) से बाहर हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कंधार नाइट्स की ओर से रखे गए 142 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बाल्‍ख लीजेंड्स ने 17.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। बाल्‍ख की ओर से अनुभवी ओपनर गेल ने 73 रन की अपनी तेजतर्रार पारी में 5 चौके और 8 छक्‍के लगाए।

रेयान टेन डोशेट ने 30 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए जबकि रवि बोपारा ने 23 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। कोलिन मुनरो 12 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले, बाल्‍ख लीजेंड्स के कप्‍तान मोहम्‍मद नबी ने टॉस जीतकर कंधार नाइट्स को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कंधार ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन बनाए।

उसकी ओर से ब्रैंडन मैक्‍कुलम ने 33 गेंदों पर 50 रन बनाए जबकि वेसेल्‍स ने 32 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। कप्‍तान असगर अफगान ने 15 रन बनाए।

बाल्‍ख की ओर से मीरवाइज अशरफ ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि समीउल्‍लाह ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। आफताब आलम और रवि बोपारा के खाते में 1-1 विकेट गया।

संक्षिप्‍त स्‍कोर

कंधार नाइट्स : 141/9 (ब्रेंडन मैक्‍कुल 50, रिकी वेसेल्‍स 39, मीरवाइज अशरफ 3/24)।

बाल्‍ख लीजेंड्स : 142/4 (क्रिस गेल 73, वकार सालामखेल 2/21)।

Editor's Pick