अफगानिस्‍तान के ओपनर हजरातुल्‍लाह जाजई ने APL में रचा इतिहास

शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में लियोपार्डस टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 188 रन बनाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 10, 2018, 01:35 PM IST

Published On Oct 10, 2018, 01:35 PM IST

Last UpdatedOct 10, 2018, 01:35 PM IST

Hazratullah-Zazai (Credit: Afghanistan Cricket Board)

सलामी बल्‍लेबाज हजरातुल्‍लाह जाजई ने अफगानिस्‍तान प्रीमियर लीग (एपीएल) में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। हजरातुल्‍लाह इस लीग में सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

हजरातुल्‍लाह के शानदार 124 रन की बदौलत उनकी टीम काबुल जवानान ने नांगरहार लियोपार्डस को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में लियोपार्डस टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 188 रन बनाए। लियोपार्डस की ओर से ओपनर एंटन डेवसिच ने 58 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाए। नजीब ताराकई ने 38 गेंदों पर 42 रन का योगदान दिया।

189 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी काबुल जवानान टीम की ओर से ओपनर जाजई ने 55 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 12 चौके और 9 छक्‍के लगाए। उनकी शतकीय पारी की बदौलत काबुल टीम 3 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच अपने कब्‍जे में कर लिया।

काबुल की टीम ने इस लक्ष्‍य को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। ल्‍यूक रोंची ने 26 जबकि जावेद अहमदी ने नाबाद 13 रन बनाए। काबुल की इस टी-20 टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है।

संक्षिप्‍त स्‍कोर :

काबुल जवानान 191/3 (हजरातुल्‍लाह जाजई 124, जाहिर खान 1/20)।

नांगरहार लियोपार्डस 188/5 (एंटन डेवसिच नाबाद 94, राशिद खान 1/13)।

Editor's Pick