हजरतुल्लाह ने 6 गेंद पर जड़े 6 छक्के, 12 गेंद पर बनाया अर्धशतक

हजरतुल्लाह ने छह गेंद पर छह छक्के जमाए और महज 12 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 14, 2018, 11:56 PM IST

Published On Oct 14, 2018, 11:56 PM IST

Last UpdatedOct 14, 2018, 11:56 PM IST

Hazratullah Zazai (Credit: Afghanistan Cricket Board)

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई की आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली। हजरतुल्लाह ने छह गेंद पर छह छक्के जमाए और महज 12 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

अफगानिस्तान के तूफानी बल्लेबाज हजरतुल्लाह ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में महज 55 गेंदों में 124 रन की विस्फोटक पारी खेल सनसनी मचाई थी। अब उन्होंने एक ही ओवर में छह छक्के जड़ डाले। हजरतुल्लाह ने काबुल जवानन की ओर से खेलते हुए बल्क लेजंड्स के खिलाफ एक ही ओवर के छह गेंद पर छह छक्के मारे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक ओवर में 6 छक्के मारने के साथ ही उन्होंने 12 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। हजरतुल्लाह ने 17 गेंद पर 62 रन की आतिशी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। हजरतुल्लाह की इस पारी के बाद भी उनकी टीम मैच नहीं जीत पाई।

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के मुकाबले में बल्क लेजंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने 48 गेंद में 10 छक्के और 2 चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 244 रन का स्कोर खड़ा किया।

हजरतुल्लाह ने की युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी

युवराज सिंह ने साल 2007 में टी-20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड की टीम के खिलाफ लगातार छह गेंद पर छह छक्का लगाया था।

तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

12 गेंद पर हजरतुल्लाह ने 50 रन बनाकर टी-20 क्रिकेट में कम गेंद पर अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है। टी-20 में सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड युवराज सिंह और वेस्टइंडीज क्रिस गेल के नाम है। युवराज ने साल 2007 में टी-20 विश्व कप में जबकि गेल ने बिगबैश लीग में ऐसा किया था।

Editor's Pick