अफगानिस्तान प्रीमियर लीग : असगर की पारी बेकार, काबुल को मिली रोमांचक जीत
कंधार नाइट्स की ओर से सैयद शिरजाद ने 3 जबकि करीम ने दो विकेट लिए।
Published On Oct 12, 2018, 02:16 PM IST
Last UpdatedOct 12, 2018, 02:16 PM IST
Asghar Afghan i © Getty images (file photo)
मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज लॉरी इवांस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी की बदौलत काबुल जवानन ने कंधार नाइट्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हरा दिया।
काबुल की अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) में ये तीसरी जीत है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में काबुल की टीम में धमाकेदार जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
काबुल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इवांस के 29 गेंदों पर खेली गई 57 रन की धुआंधार पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। जावेद अहमदी ने 39 रन की पारी खेली जबकि शाहीदुल्लाह ने 21 गेंदों पर 33 रन बनाए।
कंधार नाइट्स की ओर से सैयद शिरजाद ने 3 जबकि करीम ने दो विकेट लिए।
174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंधार टीम 7 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। कप्तान असगर अफगान ने 32 गेंदों पर 52 रन बनाए जबकि नासिर जमाल ने 30 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। विकेटकीपर रिकी वेसेल्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए।
काबुल टीम की ओर से शाहीदुल्लाह, वेन पार्नेल और मुस्लिम मूसा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि फितुरतुल्लाह के खाते में एक विकेट गया। राशिद खान ने अपने चार ओवर के कोटे में 37 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
संक्षिप्त स्कोर
काबुल जवानन : 173/6 (लॉरी इवांस नाबाद 57, शाहीदुल्लाह 33, सैयद शिरजाद 3/36)।
कंधार नाइट : 171/7 (असगर अफगान 52, रिकी वेसेल्स नाबाद 46, शाहीदुल्लाह 2/28।