- Home
- News
- Afghanistan premier league : Ryan ten Doeschate hits half century; Balkh Legends beat Paktia Panthers
APL 2018 : बाल्ख लीजेंड्स ने पैंथर्स को हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह
पैंथर्स की ओर से इशरू उडाना, यामिन, अजमतुल्लाह और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया।
Published On Oct 14, 2018, 01:17 PM IST
Last UpdatedOct 14, 2018, 01:17 PM IST
gulbadin (Image: APL's twitter handle)
रेयान टेन डोशेट की तेजतर्रार नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत बाल्ख लीजेंड्स ने पक्तिया पैंथर्स को 89 रन से हराकर अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 195 रन बनाए। डोशेट ने 41 गेंदों पर नाबाद 74 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। ओपनर क्रिस गेल सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।
गेल ने 15 गेंदों पर 12 रन बनाए जबकि डार्विस रसोली ने 28 गेंदों पर 44 रन का योगदान दिया। कोलिन मुनरो 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए वहीं रवि बोपारा 16 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली।
कप्तान मोहम्मद नबी 3 गेंदों पर आठ रन बनाकर नाबाद लौटे।
पैंथर्स की ओर से इशरू उडाना, यामिन, अजमतुल्लाह और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया।
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स टीम 15.2 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से ओपनर रहमानउल्लाह ने सबसे अधिक 33 रन बनाए वहीं शराफुद्दीन अशरफ ने 14 रन का योगदान दिया। कप्तान मोहम्मद शहजाद कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
लीजेंड्स की ओर से ऑलराउंडर रवि बोपारा ने तीन जबकि आफताब आलम, गुल्बिदन नैब और कैस अहमद ने दो-दो विकेट लिए। एक विकेट मिरवाइज अशरफ के खाते में गया।