• Home
  • News
  • Afghanistan Premier League : Sikandar Raza, Isuru Udana shine against Kandahar Knights

APL 2018 : पैंथर्स की जीत में चमके इशरू उडाना और सिकंदर रजा

ब्रैंडन मैक्‍कुलम ने 22 गेंदों पर 18 रन बनाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 13, 2018, 02:19 PM IST

Published On Oct 13, 2018, 02:19 PM IST

Last UpdatedOct 13, 2018, 02:19 PM IST

Sikandar Raza © Getty Images (file photo)

सिकंदर रजा (51) की अर्धशतकीय पारी के बाद स्पिनर इशरू उडाना (19/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पक्तिया पैंथर्स ने लो स्‍कोरिंग मैच में कंधार नाइट्स को 9 रन से पराजित कर दिया।

अफगानिस्‍तान प्रीमियर लीग (एपीएल)-2018  के तहत खेले गए मुकाबले में पैंथर्स की ओर से रखे गए 128 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी कंधार नाइट्स की टीम 19.4 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हो गई। कंधार की ओर से करीम जनत ने सबसे अधिक 27 रन बनाए जबकि नजबुल्‍लाह जादरान ने 20 रन की पारी खेली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ब्रैंडन मैक्‍कुलम ने 22 गेंदों पर 18 रन बनाए। पैंथर्स की ओर से उडाना ने अपने चार ओवर के कोटे में 19 रन देकर सबसे अधिक तीन जबकि शरफुद्दीन अशरफ ने तीन सफलता अर्जित की।

यामीन अहमदजई ने दो खिलाडि़यों को पवेलियन की राह दिखाई।

इससे पहले पक्तिया पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। पैंथर्स की टीम 18.2 ओवर में 127 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उसकी ओर से सिकंदर रजा ने सबसे अधिक 42 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 51 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में कमाल करने वलो उडाना ने 23 रन का योगदान दिया।

कंधार नाइट्स की ओर से सैयद शिरजाद ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए। मोहम्‍मद नावीद ने दो और वकार के खाते में 2-2 विकेट गए।

संक्षिप्‍त स्‍कोर :

पक्तिया पैंथर्स-  127 रन पर ऑलआउट (सिकंदर रजा 51, इशरू उडाना 23, सैयद शिरजाद 4/19)।

कंधार नाइट्स – 118 रन पर ऑलआउट (नजीबुल्‍लाह जादरान 20, करीम जनत 27, इशरू उडाना 3/19)।

Editor's Pick