T20 World Cup: अफगानिस्तान ने किया उलटफेर, न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया
T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की रनों के लिहाज से ये अब तक की सबसे बड़ी हार है. यही नहीं, पहली बार अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को T20I क्रिकेट में मात दी.
Published On Jun 08, 2024, 08:40 AM IST
Last UpdatedJun 08, 2024, 08:40 AM IST
PIC- @ICC
अफगानिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए 2021 की उपविजेता न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 15.2 ओवरों में महज 75 रनों पर ढेर कर दिया. फजलहक फारूकी और राशिद खान ने 4-4 विकेट अपने नाम किए.
न्यूजीलैंड के दो ही बल्लेबाज ग्लेन फिलिप (18) और मैट हेनरी (12) दोहरे अंक तक पहुंच सके. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ IPL खिताब जीत चुके रहमानुल्लाह गुरबाज ने 56 गेंद में 80 रन बनाये. वहीं इब्राहिम जदरान ने 41 गेंद में 44 रन जोड़े.
पहली बार न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप (वनडे/T20) में शीर्ष 8 टीमों (इंग्लैंड/ऑस्ट्रेलिया/दक्षिण अफ्रीका/वेस्टइंडीज/भारत/पाक/श्रीलंका) के अलावा किसी अन्य टीम से मैच हारा है.
T20 वर्ल्ड कप में AFG की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)
- 130 बनाम SCO, शारजाह, 2021
- 125 बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024
- 84 बनाम NZ, प्रोविडेंस, 2024*
- 62 बनाम NAM, अबू धाबी, 2021
T20 वर्ल्ड कप में कप्तान द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
- 4/17 – राशिद खान बनाम न्यूजीलैंड, प्रोविडेंस, 2024*
- 4/20 – डेनियल विटोरी बनाम भारत, जोहानिसबर्ग, 2007
- 4/20 – जीशान मकसूद बनाम पीएनजी, अल अमराट, 2021
कप्तान का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
- वर्ल्ड कप – शाहिद अफरीदी (5/16) बनाम केन
- चैंपियंस ट्रॉफी – शॉन पोलक (3/27) बनाम इंग्लैंड
- T20 वर्ल्ड कप – राशिद खान (4/17) बनाम न्यूजीलैंड*
T20 वर्ल्ड कप में पूर्ण सदस्य टीम का सबसे कम स्कोर
- 55 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, 2021
- 60 – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, चटगाँव, 2014
- 70 – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता, 2016
- 72 – बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021
- 75 – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, प्रोविडेंस, 2024*
अफ़गानिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड
- 2015 वर्ल्ड कप में हार
- 2019 वर्ल्ड कप में हार
- 2021 T20 वर्ल्ड कप में हार
- 2023 वर्ल्ड कप में हार
- 2024 T20 वर्ल्ड कप में जीत*
T20 वर्ल्ड कप की एक पारी में 4 विकेट लेने वाले दो गेंदबाज
- उमर गुल (4/25) और शाहिद अफरीदी (4/19) बनाम SCO, 2007
- मुजीब रहमान (5/20) और राशिद खान (4/9) बनाम SCO, 2021
- फजलहक फारूकी (4/17) और राशिद खान (4/17) बनाम न्यूजीलैंड, 2024*
ऐसा रहा मैच का पूरा हाल
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. अफगानिस्तान ने गुरबाज और इब्राहिम जदरान के बीच पहले विकेट के लिये 103 रन की साझेदारी के दम पर 6 विकेट पर 159 रन बनाए. गुरबाज ने 56 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 80 रन बनाए. वहीं इब्राहिम 41 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई जो T20 क्रिकेट में उसका चौथा न्यूनतम स्कोर है, फारूकी और राशिद दोनों ने 17-17 रन देकर चार-चार विकेट झटके.
गुरबाज और इब्राहिम ने युगांडा पर पहले मैच में मिली 125 रन से जीत में 154 रन की साझेदारी की थी. T20 वर्ल्ड कप में लगातार दो शतकीय साझेदारियां करने वाली यह तीसरी जोड़ी और पहली सलामी जोड़ी है. दोनों 15वें ओवर तक डटकर बल्लेबाजी करते रहे जब तक कि इब्राहिम आउट नहीं हुए.गुरबाज 20वें ओवर में पवेलियन लौटे.
सीमित ओवरों के पिछले 6 वर्ल्ड कप में कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंची न्यूजीलैंड टीम खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक मानी जा रही है. उसने हालांकि कोई अभ्यास मैच नहीं खेला और अधिकांश कीवी खिलाड़ियों ने कई दिनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. उन्होंने कई कैच टपकाये, ओवरथ्रो किये और फील्डिंग में ढिलाई बरती. 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन था. उसके बाद इब्राहिम और गुरबाज ने आक्रामक तेवर अख्तियार करके रन गति को तेजी से आगे बढाया और आखिरी दस ओवरों में 104 रन बने.