T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान का SWOT Analysis, क्या है राशिद खान की टीम की ताकत और कमजोरी
राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम क्या इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ अलग कमाल कर पाएगी. टीम पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी.
Published On Jan 31, 2026, 06:47 PM IST
Last UpdatedJan 31, 2026, 06:47 PM IST
टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब एक सप्ताह का ही वक्त बचा है. 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा. अफगानिस्तान की टीम भी इस फॉर्मेट की एक मजबूत टीम है. अफगानिस्तान की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता. यह टीम हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत पुरानी नहीं है लेकिन इसने खूब तरक्की की है. राशिद खान की कप्तानी वाली टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो बड़ी से बड़ी टीम को पटक सकते हैं.
अफगानिस्तान की टीम ग्रुप डी में है. इसमें कनाडा, न्यू जीलैंड, साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसी टीमें हैं. अफगानिस्तान के लिए इस ग्रुप में टॉप 2 में जगह बनाने की चुनौती होगी ताकि वह अगले चरण में पहुंच सके.
यहां हम देखते हैं अफगानिस्तान की टीम का SWOT यानी Strength, Weakness, Opportunity और Threat आकलन. यानी अफगानिस्तान की टीम का पूरा विश्लेषण.
Afghanistan Strengths (ताकत)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में खेला जाना है. और यहां की पिचें स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती हैं. और अफगानिस्तान की टीम में कई स्पिनर्स हैं. अफगानिस्तान को अपने पहले तीन मैच सुबह 11 बजे से खेलने हैं. और ऐसे में ओस का असर नहीं होगा. और अफगानिस्तान के पास कप्तान राशिद खान जैसा कमाल का स्पिनर है. इसके अलावा नूर अहमद और मोहम्मद नबी भी इस टीम का हैं. इसके अलावा मुजीब-उर-रहमान भी इस फिरकी गेंदबाजी आक्रमण को ताकत देते हैं.
साल 2010 से अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है. और टीम की ताकत ही मिस्ट्री स्पिनर्स हैं. और इस बार भी इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा. पिछले टी20 वर्ल्ड कप यानी 2024 में अफगानिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल तक जगह बनाई थी. उसने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी टीमों को हराया था.
अफगानिस्तान की तेज गेंदबाजी भी बहुत कमाल की है. इसमें फजलहक फारुखी भी शामिल हैं. बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज वैरिएशन का अच्छा इस्तेमाल करता है. इसके साथ ही नवीन-उल-हक भी हैं. जो रफ्तार और विविधता में महारत रखते हैं. वह गेंद को स्विंग भी करवा सकते हैं जिससे उनकी टीम को शुरुआत में ही बड़ी कामयाबियां हासिल करने में मदद मिलती है.
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
अफगानिस्तान के पास इस फॉर्मेट के अच्छे बल्लेबाज हैं. उनके पास रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जारदान और ऑलराउंर्स अजमतुल्लाह उमरजई और गुलबदीन नैब हैं. इन बल्लेबाजों के पास टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव है. जो किसी भी गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा स्कोर बना सकते हैं.
Weaknesses (कमजोरी)
अफगानिस्तान टीम की बात करें तो आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह टीम मजबूत नजर आती है. लेकिन टीम की एक बड़ी कमजोरी है कि उनके बल्लेबाजी क्रम में निरंतरता का अभाव है. पिछले साल एशिया कप में कई जानकारों की नजर में अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान से बेहतर खेल दिखा सकती थी. लेकिन टीम पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी.
टीम की तेज गेंदबाजी भी चिंता की बात हो सकती है. अफगानिस्तान के पास ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो बहुत तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर सके. बल्लेबाजी भी काफी हद तक गुरबाज पर निर्भर करती है. अगर यह विकेटकीपर बल्लेबाज रन न बनाए तो अफगानिस्तान की टीम मुश्किल में आ जाती है.
Opportunities (मौके):
अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी. अब उसके पास मौका होगा कि वह यह साबित करे कि पिछली बार जो हुआ वह तुक्का नहीं था. यह टूर्नामेंट भारतीय उपमहाद्वीप में खेला जाएगा. जो अफगानिस्तान की टीम की ताकत, स्पिनर्स, के लिहाज से मुफीद है. अफगानिस्तान के ग्रुप में कनाडा और यूएई जैसी टीमें हैं. इनसे पार पाना अफगानिस्तान के लिए बहुत मुश्किल नहीं रहने वाला.
टीम को अपना वॉर्म-अप मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. राशिद खान और मुजीब जैसे स्पिनर्स के लिए यह बहुत मददगार हो सकता है. और यह टीम बड़ी टीमों को भी चौंका सकती है. टीम संतुलित है और परिस्थितियां अगर उसके हिसाब से रहीं तो यह टीम कमाल कर सकती है.
Threats (खतरा):
अफगानिस्तान के ग्रुप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी हैं. साउथ अफ्रीका पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी. और इनके खिलाफ अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की कमजोरी सामने आ सकती है. सिलेक्शन कमिटी और डिफेंसिव माइंडसेट उन्हें मुश्किल में डाल सकता है.
राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी और अब्दुल्ला अहमदजई।
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/