खलील अहमद की हुई अफगानिस्तान में एंट्री, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की हुई घोषणा

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. अफगानी टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

Edited By : Saurav Kumar |Sep 06, 2024, 08:00 PM IST

Published On Sep 06, 2024, 08:00 PM IST

Last UpdatedSep 06, 2024, 08:00 PM IST

Afghanistan Team

PIC- @ACB

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में नौ सितंबर से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए अंतिम 16 सदस्यीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों सलामी बल्लेबाज रियाज हसन, ऑलराउंडर शम्सुर्रहमान और तेज गेंदबाज खलील अहमद को शामिल किया.

स्टार ऑलराउंडर राशिद खान चोट से उबरने के कारण टीम में नहीं हैं. राशिद की अनुपस्थिति में जहीर खान और जिया उर रहमान अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण की अगुआई करेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘तैयारी शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है. ग्रेटर नोएडा में करीब 10 दिन तक चले तैयारी शिविर में 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया. कप्तान और कोचिंग स्टाफ की सलाह के बाद 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया. ’

कौन हैं खलील अहमद?

अफगानिस्तान टीम में जगह पाने वाले खलील अहमद भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं. वह अफगानिस्तान के अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में चुना गया है. खलील अफगान के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं. उम्मीद यही है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिलेगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अब्दुल मलिक, रियाज हसन, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), बाहिर शाह, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, शम्स उर रहमान, जिया उर रहमान, जहीर खान, कैस अहमद, खलील अहमद और निजात मसूद.

Editor's Pick