एशिया कप के बाद भिड़ेगी अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें, जानें कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला ?
एशिया कप के बाद भिड़ेगी अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें, जानें कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला ?
एशिया कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में हैं. दोनों का लीग चरण का मुकाबला 16 सितंबर को अबूधाबी में खेला जाएगा.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - August 25, 2025 11:03 AM IST
AFG VS BAN
AFG VS BAN: क्रिकेट फैंस के लिए सितंबर के महीने से रोमांचक दौर शुरू होने वाला है. पाकिस्तान-यूएई-अफगानिस्तान टी20 सीरीज, एशिया कप 2025, महिला वनडे विश्व कप का आयोजन होना है. इसके अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीमित ओवरों की सीरीज भी खेली जाएगी. यह सीरीज एशिया कप के बाद आयोजित होगी.
एशिया कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में हैं. दोनों का लीग चरण का मुकाबला 16 सितंबर को शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अफगानिस्तान करेगा मेजबानी, 02 अक्टूबर को पहला मैच
सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान बांग्लादेश की मेजबानी करेगा, सीरीज के दौरान तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, टी20 सीरीज 02, 03 और 05 अक्टूबर को आयोजित होगी, वहीं, वनडे सीरीज 08, 11 और 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी.
यूएई में होगा सीरीज का आयोजन
सीरीज का आयोजन यूएई में होगा, जो अफगानिस्तान का होम ग्राउंड है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने आगे कहा कि शारजाह क्रिकेट स्टेडियम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि एकदिवसीय मैच अबू धाबी के शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, सीरीज के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के सीईओ नसीब खान ने एक बयान में कहा, हमें इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में बांग्लादेश की मेजबानी करने पर गर्व है, यह दौरा हमारी साझेदारी की मजबूती और तटस्थ स्थानों पर भी विश्व स्तरीय क्रिकेट अनुभव प्रदान करने की हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है, प्रशंसक रोमांचक मैचों और शीर्ष-स्तरीय प्रतिस्पर्धा का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं.
वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, मैं इस सीरीज की मेजबानी और उनके निरंतर सहयोग की भावना के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्होंने कहा, हम यूएई में अफगानिस्तान के साथ होने वाली एक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक सीमित ओवरों की सीरीज के लिए उत्सुक हैं, यह दौरा न केवल एशिया कप के बाद मूल्यवान प्रतिस्पर्धा प्रस्तुत करता है, बल्कि हमारे दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच आपसी सम्मान और मजबूत संबंधों को भी दर्शाता है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.