अफगानिस्तान का टी20 में रिकॉर्ड स्कोर, आयरलैंड से जीती सीरीज

सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जाजई की नाबाद 162 रन की धमाकेदार पारी के दम पर टी20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाने वाले अफगानिस्तान ने शनिवार को आयरलैंड को दूसरे मैच में 84 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। अफगानिस्तान ने तीन विकेट पर 278 रन बनाये...

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 23, 2019, 10:32 PM IST

Published On Feb 23, 2019, 10:32 PM IST

Last UpdatedFeb 23, 2019, 10:32 PM IST

Afghanistan cricket team celebrating wicket @ians

सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जाजई की नाबाद 162 रन की धमाकेदार पारी के दम पर टी20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाने वाले अफगानिस्तान ने शनिवार को आयरलैंड को दूसरे मैच में 84 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। अफगानिस्तान ने तीन विकेट पर 278 रन बनाये जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में नया रिकार्ड है। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम छह विकेट पर 194 रन ही बना पाई।

जाजई ने 62 गेंदों का सामना करके 11 चौके और रिकॉर्ड 16 छक्के लगाये। उन्होंने उस्मान गनी (73) के साथ पहले विकेट के लिए 236 रन जोड़े जो टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए नया रिकॉर्ड है। गनी की 48 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- जजई ने खेली 162 रन की नाबाद पारी, अफगानिस्‍तान का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

आयरलैंड के लिए भी पॉल स्टर्लिंग (91) और केविन ओ ब्रायन (37) ने पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की लेकिन बड़े स्कोर के दबाव और लेग स्पिनर राशिद खान (25 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने वह लक्ष्य से काफी पीछे रह गया। स्टर्लिंग ने अपनी पारी में 50 गेंदे खेली तथा 12 चौके और दो छक्के लगाये।

इससे पहले जाजई केवल दस रन से आरोन फिंच के टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक स्कोर (172 रन) के रिकार्ड से चूक गए लेकिन उनकी पारी की बदौलत अफगानिस्तान इस प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर का ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2016 में पल्लेकल में तीन विकेट पर 263 रन बनाये थे।

पढ़ें:- जजई ने खेली 162 रन की तूफानी पारी, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

फिंच और डार्सी शॉर्ट का 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले विकेट के लिए 223 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड भी टूट गया है। अब यह रिकॉर्ड जाजई और गनी के नाम पर है। जाजई ने अपनी पारी में 16 छक्के जड़कर फिंच का इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में साउथम्पटन में 14 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

जाजई ने अपनी पारी में 140 रन केवल चौके और छक्कों से जुटाए और यह भी नया रिकॉर्ड है। इससे पहले फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 156 रन की पारी में 128 रन चौके और छक्कों से बनाये थे। अफगानिस्तान की पारी में कुल 22 छक्के लगे और यह भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज और भारत (दोनों 21) के नाम पर था।

Editor's Pick