add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

देहरादून टी-20: जजई ने खेली 162 रन की नाबाद पारी, अफगानिस्‍तान ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

जजई के टी-20 करियर का ये पहला शतक है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 23, 2019 9:24 PM IST

ओपनर हजरतुल्‍लाह जजई (नाबाद 162) केशतकीय पारी के दम पर अफगानिस्‍तान ने देहरादून में खेले जा रहे दूसरे टी20 में आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट पर 278 रन बनाए जो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है।

जजई ने अपनी धमाकेदार पारी में 62 गेंदों पर 11 चौके और 16 छक्‍के लगाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जजई के टी-20 करियर का ये पहला शतक है। टी-20 में सबसे अधिक रन की पारी खेलने वाले जजई वर्ल्‍ड के दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के एरोन फिंच इस लिस्‍ट में टॉप पर हैं। फिंच टी-20 इंटरनेशनल में 172 और 156 रन की पारी खेल चुके हैं।

अफगानिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का निर्णय लिया। हजरतुल्‍लाह और उस्‍मान गनी (73) ने पहले विकेट के लिए 236 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।