- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Afghanistan vs Ireland, 3rd ODI: Afghanistan set 257-run target After Najibullah Zadran hits Century
देहरादून वनडे: नजीबुल्लाह जादरान का नाबाद शतक, आयरलैंड के सामने 257 रन का लक्ष्य
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बनाए।
Published On Mar 05, 2019, 05:21 PM IST
Last UpdatedMar 05, 2019, 05:21 PM IST
Najibullah-Zadran-Rahmat-Shah © AFP (file image)
नजीबुल्लाह जादरान (नाबाद 104) की शतकीय पारी और कप्तान असगर अफगान (75) के अर्धशतक के दम पर अफगानिस्तान ने 5 मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में आयरलैंड के सामने जीत के लिए 257 रन का लक्ष्य रखा है।
पढ़ें: कामरान इकबाल, शाश्वत रावत का अर्धशतक, इंडिया ए की द. अफ्रीका पर 157 रन से जीत
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बनाए। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। देहरादून में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान ने 23 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे।
ओपनर मोहम्मद शहजाद को 5 रन के निजी योग पर टिम मुर्ताघ ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। रहमत शाह भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। उन्हें एक रन के निजी योग पर एंडी मैक्ब्राइन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
पढ़ें: BCCI के आंतरिक मतभेदों का फायदा उठाने की कोशिश ना करे ICC: अनिरुद्ध चौधरी
इसके बाद हजरतुल्लाह जजई ने असगर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की। जजई 33 गेंदों पर 34 रन बनाकर रनआउट हुए। हशमतुल्लाह शाहिदी और समिउल्लाह शेनवारी भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
शाहिदी 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि समिउल्लाह चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। असगर ने नजीबुल्लाह के साथ मिलकर छठे विकेट पर 117 रन जोड़े। असगर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 109 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगाए।
नजीबुल्लाह ने अपनी नाबाद शतकीय पारी में 98 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के लगाए। आयरलैंड की ओर से मुर्ताघ और बॉयक रैंकिन ने दो-दो विकेट लिए।