एंडी बालबिर्नी ने जड़ा शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ आयरलैंड की रोमांचक जीत

देहरादून में खेले गए तीसरे वनडे मैच में आयरलैंड ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 05, 2019, 08:59 PM IST

Published On Mar 05, 2019, 08:59 PM IST

Last UpdatedMar 05, 2019, 08:59 PM IST

Andrew Balbirnie (Getty Images)

एंडी बालबिर्नी के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दम पर आयरलैंड टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। अफगान टीम के लिए दिए 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एंडी बालबिर्नी ने 136 गेंदो पर 145 रनों की पारी खेलकर 49 ओवर में ही मैच खत्म किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने नजीबुल्लाह जादरान के शतक के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। जादरान ने 98 गेंदो पर पांच चौकों और पांच छक्कों के दम पर 104 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान असगर अफगान ने भी 109 गेंदो पर 75 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से बॉयड रैंकिन और टिम मुर्तग ने 2-2 विकेट लिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: ‘अगर विश्व कप जीतना है तो ऑस्ट्रेलिया को एरोन फिंच की अच्छी फॉर्म की जरूरत’

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर में कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड (3) मुजीब उर रहमान के शिकार हुए। जिसके बाद आयरिश टीम ने जल्दी विकेट खोए और 73 के स्कोर पर आयरलैंड के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

ये भी पढ़ें: ‘सीओए ने अब तक राहुल और हार्दिक पांड्या का मामला नहीं भेजा’

एक छोर से पारी को संभालते हुए एंडी बालबिर्नी ने शानदार शतक जड़ा और आयरलैंड की मैच में वापसी कराई। एंडी बालबिर्नी को दूसरे छोर पर जॉर्ज डॉकवेल का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 77 गेंदो पर 54 रन बनाए। 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाकर आयरलैंड ने वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

Editor's Pick