- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Afghanistan vs Ireland, Only Test: Rahmat Shah misses out on historic hundred, Afghanistan lead by 142 runs
देहरादून टेस्ट: इतिहास रचने से चूके रहमत शाह, 142 रनों की बढ़त पर अफगानिस्तान
आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन अफगानिस्तान टीम ने 314 रन बनाए।
Published On Mar 16, 2019, 04:45 PM IST
Last UpdatedMar 16, 2019, 04:45 PM IST
रहमत शाह (AFP)
आयरलैंड के खिलाफ देहरादून टेस्ट में 98 रनों की शानदार पारी खेलकर रहमत शाह ने दूसरे दिन अफगानिस्तान को 142 रनों की बढ़त दिलाई। हालांकि शाह टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए पहला शतक बनाने से चूक गए लेकिन उन्होंने 214 गेंदो पर 98 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर अफगान टीम ने दूसरे दिन 314 रनों का स्कोर खड़ा किया। आयरलैंड के स्टुअर्ट थॉम्पसन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
आयरलैंड को 172 पर ऑलआउट कर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम ने पहले दिन स्टंप तक 90 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों मोहम्मद शहजाद (40) और इहसनुल्लाह जनत (7) के विकेट खो दिए थे। तीसरे दिन पारी की शुरुआत करने उतरे रहमत शाह ने हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी बनाई। इस दौरान शाह अफगानिस्तान के लिए पहला टेस्ट अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने। उनके बाद शाहिदी ने भी 50 का आंकड़ा पार किया।
ये भी पढ़ें: उम्मीद है कि घर लौटने के बाद इस सदमे से उबर पाएंगे खिलाड़ी: तमीम इकबाल
आयरलैंड को दिन की पहली सलफता एंडी मैकब्रीन ने दिलाई। उन्होंने 72वें ओर की पांचवीं गेंद पर शाहिदी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। शाहिदी 154 गेंदों पर 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
शाहिदी के आउट होने के बाद शाह ने कप्तान असगर अफगान के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। शतक के करीब पहुंच रहे शाह को टिम मुर्तग ने 82वें ओवर में 98 रन के स्कोर पर बोल्ड किया जो कि टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान की ओर से सर्वाधिक निजी स्कोर है। 226 के स्कोर पर चार विकेट खोने के बाद अफगानिस्तान का निचला बल्लेबाजी क्रम बिखर गया।
ये भी पढ़ें: मेरी जिंदगी बायोपिक बनाने जितनी दिलचस्प नहीं: सुनील गावस्कर
हालांकि कप्तान असगर ने एक छोर से पारी को संभालते हुए अर्धशतक जड़ा। असगर ने 92 गेंदो पर 67 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत अफगान टीम ने ऑलआउट होने से पहले 314 का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्टुअर्ट थॉम्पसन के तीन विकेटों के अलावा आयरलैंड की ओर से एंडी मैकब्रीन, जेम्स कैमरून और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए।