- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Afghanistan vs zimbabwe 2nd test afghanistan highest total in test inning 4484391
Afghanistan ने बनाया टेस्ट पारी में अपना सबसे बड़ा स्कोर
जिम्बाब्वे ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल 1-0 से लीड बना रखी है. ऐसे में यह मुकाबला अफगानिस्तान के लिए 'करो या मरो' का है.
Published On Mar 11, 2021, 06:25 PM IST
Last UpdatedMar 11, 2021, 06:25 PM IST
Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd Test: अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच आबु धाबी में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी 545/4 के स्कोर पर घोषित कर दी. ये अफगानिस्तान का टेस्ट फॉर्मेट की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ चिट्टग्राम में 342 रन बनाए थे.
टेस्ट पारी में अफगानिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर-
545/4 (पारी घोषित) – बनाम जिम्बाब्वे, आबु धाबी (2021)
342 – बनाम बांग्लादेश, चिट्टग्राम, (2019)
314 – बनाम आयरलैंड, देहरादून (2019)
260 – बनाम बांग्लादेश, चिट्टग्राम (2019)
187 – बनाम वेस्टंडीज, लखनऊ (2019)
A great batting display!
Our highest innings score in Test Cricket ! #InningsBreak #AFGvZIM #AbuDhabiSunshineSeries pic.twitter.com/XjDJF5ze62
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) March 11, 2021
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को महज 6 के स्कोर पर जावेद अहमदी (4) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद इब्राहम जादरान ने रहमत शाह (23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े.
जादरान ने तीसरे विकेट के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ 65 रन जुटाए. जादरान 8 चौकों की मदद से 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद शाहिदी ने कप्तान असगर अफगान के साथ मोर्चा संभाला.
यहां से हशमतुल्लाह शाहिदी और असगर अफगान के बीच 307 रन की पार्टनरशिप हुई, जो अफगानिस्तान की ओर से चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही. दोनों बल्लेबाजों ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों को जमकर छकाया.
HISTORY ALERT! @Hashmat_50 becomes the first Afghan Double-Centurion in Test Cricket! Congratulations to the Brilliant left-hander on an historic achievement! #AFGvZIM #AbuDhabiSunshineSeries pic.twitter.com/N1TskyAaeP
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) March 11, 2021
असगर अफगान 16 बाउंड्री की मदद से 164 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शाहिदी ने नासिर जमाल संग पांचवें विकेट के लिए 117 रन की अटूट साझेदारी की. शाहिदी ने 22 बाउंड्री की मदद से नाबाद 200 रन की पारी खेली और वह टेस्ट फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज भी बने. जिम्बाब्वे की ओर से विक्टर नयाउची, सिकंदर रजा और रयान बर्ल ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.