- Home
- News
- Afghanistan vs zimbabwe 3rd t20i najibullah zadran hit 72 runs afghanistan win series 3 0 4505874
Najibullah Zadran के तूफान में उड़ा ZIM, अफगानिस्तान का T20 सीरीज में क्लीन स्वीप
अफगानिस्तान ने पहला टी20 48, जबकि दूसरा 45 रन से अपने नाम किया था.
Published On Mar 20, 2021, 06:47 PM IST
Last UpdatedMar 20, 2021, 06:47 PM IST
Afghanistan vs Zimbabwe, 3rd T20I: अफगानिस्तान जिम्ब्बावे के बीच 20 मार्च को आबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने 47 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ अफगानिस्तान ने शृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 183 रन बनाए. सलामी जोड़ी के रूप में रहमानुल्लाह गुरबाज ने उस्मान गनी के साथ 5.3 ओवर में 42 रन की साझेदारी की.
गुरबाज 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद करीम जनत (21), उस्मान गनी (39) और मोहम्मद नबी (2) का विकेट टीम ने गंवा दिया. आलम ये रहा कि अफगानिस्तान का जब चौथा विकेट गिरा, तो उसने 96 रन ही बनाए थे.
यहां से नजीबुल्लाह जादरान ने कप्तान असगर अफगान के साथ पांचवें विकेट के लिए 59 रन जोड़कर टीम को संभाला. जादरान ने अंतिम दो ओवरों में रफ्तार दिखाई और टीम ने इस दौरान 33 रन अपने खाते में जोड़े. नजीबुल्लाह जादरान 35 बॉल में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी टीम की ओर से रिचर्ड नगरवा-ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को पांचवीं गेंद पर ही तिनाशे कामुनहुकामवे (1) के रूप में शुरुआती झटका लगा. इसके बाद कप्तान सीन विलियम्स (14) और तारिसाई मुसाकानदा (30) भी चलते बने.
करीम जनत 11वें ओवर में हैट्रिक से चूके. उन्होंने दूसरी और तीसरी बॉल पर क्रमश: मिल्टन शुंबा (8) और रिचमंड मुतुम्बामी (0) को पवेलियन लौटाकर अफगानिस्तान को जीत की राह पर ला दिया.
जिम्बाब्वे ने अपना पांचवां विकेट 56 रन पर गंवाया था. यहां से सिंकदर रजा ने रेयान ब्रुल के साथ छठे विकेट के लिए 80 रन की अटूट साझेदारी, लेकिन टीम के स्कोर को 136/5 से आगे नहीं बढ़ा सके. अफगानिस्तान की ओर से करीम जनत ने सर्वाधिक 2 शिकार किए.