- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Afghanistan’s Mohammad Nabi will retire from Test after one-off match against Bangladesh
बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद टेस्ट से संन्यास लेंगे मोहम्मद नबी
बांग्लादेश के खिलाफ खेला जा रहा एकमात्र मैच अफगानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का आखिरी टेस्ट होगा।
Published On Sep 06, 2019, 03:10 PM IST
Last UpdatedSep 06, 2019, 03:10 PM IST
मोहम्मद नबी (IANS)
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे चटगांव टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।
टीम के मैनेजर नजीम जर अबदुर्रहीमजई ने खबर की पुष्टि की है। क्रिकबज में छपे बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, “हां, नबी इस टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगा।” हालांकि उन्होंने संन्यास लेने के फैसले के पीछे के कारण के बारे में कुछ नहीं कहा है।
34 साल के नबी साल 2017 में टेस्ट स्टेटस हासिल करने के बाद से अफगानिस्तान के लिए तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें उनके नाम 19 रन और पांच विकेट हैं। मुमकिन है कि नबी सीमित ओवर फॉर्मेट पर ध्यान देने के इरादे से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हों। नबी के इस फैसले को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से भी जोड़कर देखा जा सकता है।
नबी के इस फैसले को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से भी जोड़कर देखा जा सकता है।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद अफगानिस्तान टीम सीधे नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ देहरादून में टेस्ट मैच खेलती दिखेगी।