- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Afghanistan’s Mohammad Shahzad to miss rest of World Cup
ICC विश्व कप से बाहर हुए अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद
अफगानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद इंजरी की वजह से विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
Published On Jun 07, 2019, 10:03 AM IST
Last UpdatedJun 07, 2019, 10:03 AM IST
मोहम्मद शहजाद © IANS (File Photo)
अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद घुटने की चोट के चलते आईसीसी विश्व कप 2019 से बाहर हो गए हैं।
शहजाद 8 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ खेले दो मैचो में केवल सात ही रन बनाए और अफगानिस्तान दोनों मैच हार गई। शहजाद की जगह इकराम अली खिल को टीम में शामिल किया गया है।
आईसीसी के जारी किए आधिकारिक बयान के मुताबिक, “आईसीसी ने मोहम्मद शहजाद के विकल्प के तौर पर इकराम अली खिल को अफगानिस्तान स्क्वाड में शामिल करने के निवेदन को मंजूरी दे दी है। विकेटकीपर शहजाद घुटने की चोट से पीड़ित है, जिसके चलते वो टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे।”
महेंद्र सिंह धोनी के ‘बलिदान बैज’ वाले दस्ताने हटाने के मामले को लेकर ICC पर भड़के भारतीय फैंस
याद दिला दें कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले अफगानिस्तान के पहले वार्म अप मैच के दौरान शहजाद घुटने की चोट की वजह से रिटायर हर्ट होकर मैदान से चले गए थे। हालांकि उन्होंने विश्व कप टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के पहले दो मैचों में हिस्सा लिया। जिसके बाद उनकी चोट ज्यादा गंभीर हो गई और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करना पड़ा।