×

नंबर एक टेस्ट टीम बनी टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका के इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार के कारण नंबर एक टेस्ट टीम बनी टीम इंडिया

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 27, 2016 10:43 AM IST

भारतीय टीम अगस्त 2011 के बाद पहली बार टेस्ट में नंबर एक टीम होने का गौरव पाया है © Getty Images
भारतीय टीम अगस्त 2011 के बाद पहली बार टेस्ट में नंबर एक टीम होने का गौरव पाया है © Getty Images

भारतीय क्रिकेट के लिए मंगलवार को दिन दोहरी सफलता वाला साबित हुआ। एक तरफ एडिलेड ओवल में हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय टी20 में जहां भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 37 रनों से मात दे दी, वहीं आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम फिर से शीर्ष पर पहुंच गई। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार को संपन्न हुए चौथे टेस्ट मैच के साथ ही चार मैचों की श्रृंखला हारने के कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम शीर्ष स्थान गंवा बैठी और भारत को शीर्ष स्थान मिल गया। दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन के स्पोर्टपार्क स्टेडियम में हुए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 280 रनों से हरा दिया, हालांकि चार मैचों की श्रृंखला उसे 1-2 से गंवानी पड़ी। ALSO READ: सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1,000 रन पूरे किए

भारत अगस्त, 2011 के बाद पहली बार शीर्ष वरीय टेस्ट टीम बनी है। आस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। आईसीसी ने मंगलवार को ट्वीट किया, “दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की 2-1 से सीरीज विजय के बाद भारत आधिकारिक तौर पर टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया।” दूसरे स्थान पर मौजूद आस्ट्रेलिया के पास अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला में शीर्ष पर पहुंचने का मौका होगा।

TRENDING NOW

इंग्लैंड के हाथों हारकर दक्षिण अफ्रीकी टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई, जबकि पाकिस्तान चौथे, इंग्लैंड पांचवें, न्यूजीलैंड छठे, श्रीलंका सातवें, वेस्टइंडीज आठवें, बांग्लादेश नौवें और जिम्बाब्वे 10वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट  में शीर्ष पायदान पर काबिज है, वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरा स्थान साउथ अफ्रीकन टीम के पास है।