• Home
  • News
  • After 2023 IPL, India-Pakistan players will be seen playing together in Asia and Africa XI series

एक ही टीम में साथ खेलते नजर आएंगे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी

साल 2023 के बाद ,अफ्रीका और एशिया XI सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी जल्द ही एक ही टीम में साथ खेलते नजर आंएगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 18, 2022, 02:19 PM IST

Published On Jun 18, 2022, 02:19 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2022, 02:19 PM IST

TWITTER

भारत और पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बाबर आजम 2023 में एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं। 2023 के IPL के बाद अफ्रीका और एशिया XI के बीच सीरीज खेली जाएगी।एशिया XI की ओर से श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी भी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

आपकों बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आपस में कोई सीरीज नहीं खेली जाती है। न ही पाकिस्तान के खिलाड़ी IPL में खेलते हैं। ऐसे में दोनों देश के खिलाड़ियों को एक साथ खेलते देखना फैंस के लिए काफी रोमांचक साबित होगा। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी सीरीज 2012-13 में खेली जा चुकी है।यह दोनों टीमों को ज्यादातर ICC इवेंट में ही खेलते हुए देखा जाता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साल 2007 में एशिया XI ने अफ्रीका को किया था क्लीन स्वीप

साल 2007 में एशिया XI और अफ्रीका XI के बीच 3 मैचों की सीरीज खेली गई थी।एशिया इलेवन ने 3-0 की बड़ी जीत के साथ इस सीरीज पर अपना कब्जा किया था।उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद आसिफ, युवराज सिंह, मोहम्मद युसुफ जैसे बड़े स्टार खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आए थे। वहीं दूसरी ओर, अफ्रीका XI के लिए मोर्ने मोर्कल, एबी डिविलियर्स और स्टीव टिकोलो साथ खेले थे, लेकिन इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक मुद्दों के कारण ये सीरीज दोबारा नहीं खेली जा सकी।

2023 में खेली जाने वाली सीरीज का फॉर्मेट टी-20 होगा। पहले इस सीरीज का फॉर्मेट वनडे था। इसको लेकर BCCI सेक्रेटरी जय शाह और अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष सुमोद दामोदर के बीच 2023 के अप्रैल में इस पर अहम बैठक का करेंगेे। सुमोद दामोदर ने इस सीरीज को लेकर कहा, ‘हमारी योजना भारत और पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों को एशिया XI टीम में खेलते हुए देखने की है।इसको अंतिम रूप देने के लिए हम स्पॉन्सरशिप और ब्रॉडकास्टर से बातचीत कर रहे हैं। यह काफी रोमांचक और एक विशाल आयोजन होगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि खिलाड़ी चाहते हैं ऐसा हो और राजनीति को इससे दूर रखा जाए।

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को एक ही टीम में साथ खेलते देखना रिश्तों की मजबूती का प्रतीक साबित होगा और मैं इसमें बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।’

Editor's Pick