- क्रिकेट न्यूज़
- News
- After a week of logjam, star Pak cricketers sign PCB’s amended central contracts
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटरों ने इस शर्त के साथ किए PCB के करार पर साइन
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के खिलाड़ियों के एक वर्ग ने नीदरलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले इस शर्त पर हस्ताक्षर किये कि वे सितंबर में एशिया कप के बाद कुछ उपबंधों पर चर्चा करेंगे।
Published On Aug 12, 2022, 12:58 PM IST
Last UpdatedAug 12, 2022, 12:58 PM IST
Pakistan Cricket
कराची। कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान समेत शीर्ष क्रिकेटर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के संशोधित केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिये हैं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ियों के एक वर्ग ने नीदरलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले इस शर्त पर हस्ताक्षर किये कि वे सितंबर में एशिया कप के बाद कुछ उपबंधों पर चर्चा करेंगे।
सीनियर खिलाड़ियों ने अनुबंध के कुछ पहलुओं पर आपत्ति दर्ज की थी। इनमें विदेशी लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया भी शामिल है। इसके अलावा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की प्रतियोगिताओं में छवि से जुड़े अधिकारों और ऐसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी शुल्क पर भी अधिक जानकारी चाहते हैं। पीसीबी ने 2022-23 के सत्र के लिए 33 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध की सूची में रखा था।