• Home
  • News
  • After Faf Du Plessis, Dwaine Pretorius support Black Lives Matter movement

पूर्व कप्तान के बाद BLM अभियान के समर्थन में उतरा एक और प्रोटियाज क्रिकेटर

दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस पहले ही बीएलएम अभियान के प्रति अपना समर्थन जता चुके हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 17, 2020, 10:17 PM IST

Published On Jul 17, 2020, 10:17 PM IST

Last UpdatedJul 17, 2020, 10:17 PM IST

ड्वेन प्रिटोरियस के साथ लुंगी एनगिडी (Facebook)

इंग्लैंड, वेस्टइंडीज के बाद अब दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम भी अश्वेत लोगों के प्रति नस्लवाद के खिलाफ अभियान के समर्थन में आगे आए हैं। हालांकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई फैसला नहीं किया है लेकिन कई खिलाड़ी ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान में शामिल हो रहे हैं।

पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बाद अब दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ड्वाइन प्रिटोरियस ने भी इस अभियान के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए घुटने टेकने का फैसला किया है। प्रिटोरियस ने एक बेहद भावुक फेसबुक पोस्ट के जरिए ये फैसला सुनाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने लिखा, “मैं बड़े गर्व के साथ बीएलएम अभियान का समर्थन करूंगा और शनिवार को घुटने टेकूंगा। मुझे पूरा यकीन है कि ये सही कदम है। मेरा ये भी मानना है कि घुटने टेकना केवल शुरुआत है। मेरे लिए बीएलएम आंदोलन इंसान के बुनियादी अधिकार का प्रतनिधित्व करता है और वो ये कि किसी को भी उसके रंग के आधार पर नहीं बल्कि उसकी शख्सियत के आधार पर आंका जाय।”

प्रिटोयिरस ने लिखा, “ये अभियान ये नहीं कहा कि ‘अश्वेत लोगों की जिंदगियां बाकी लोगों से ज्यादा अहम है’ । ये मेरे भाई हैं जो मुझसे कह रहे हैं कि ‘देखिए कि मैं कौन हूं और मेरे की वजह से मुझे परेशान ना करें’। हां ये अभियान ‘अश्वेत’ कहता है लेकिन मेरा विश्वास माने ये रंग और जाति से परे है।”

BlackLivesMattes के समर्थन में घुटने टेकने को तैयार हैं फाफ डु प्लेसिस

उन्होंने आगे लिखा, “एक इंसान होने के नाते, एक इसाई होने के नाते, मेरा मानना है कि ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं हर किसी को बराबर सम्मान दूं और उनपर सवाल ना उठाऊं। हम सभी बराबर हैं और भगवान हमें बराबर प्यार करते हैं, कोई अलग नहीं है। मैं अपने बेटे को एक दिन ऐसी दुनिया में जीते देखा चाहूंगा जहां रंग के आधार पर कोई फैसला ना हो।”

इस प्रोटियाज खिलाड़ी ने आखिर में लिखा, “अब समय आ गया है वो बदलाव लाने का जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। बात करना आसान है और काम करने में ज्यादा ताकत है। घुटने टेकने का मतलब है कि ये अब काम करने का समय आ गया है।”

Editor's Pick