add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL, CPL के बाद अब इस अमीर देश में क्रिकेट टीम खरीदने जा रही है नाइट राइड

कोलकाता नाइट राइडर्स की कंपनी अब इस देश में अपनी क्रिकेट टीम खरीदने जा रही है. यह उसकी तीसरी टीम होगी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 1, 2020 6:15 PM IST

बॉलिवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और जूही चावला (Juhi Chawla) के स्वामित्व वाली कंपनी नाइटराइडर्स (Knight Riders) आईपीएल (IPL) और सीपीएल (CPL) की सफलता के बाद अब अपनी तीसरी फ्रैंचाइजी टीम खरीदने की योजनाओं पर काम कर रही है. दुनिया का सबसे अमीर देश अमेरिका भी अपने यहां टी20 क्रिकेट लीग बनाने जा रहा है. खबरों की मानें तो नाइट राइडर्स इस लीग में एक टीम खरीदेगी.

अमेरिका में यह क्रिकेट लगी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के तहत होगी, जो एक फ्रैंचाइजी आधारित टूर्नामेंट होगा और इसके 2022 तक शुरू होने की उम्मीद है. नाइट राइडर्स यहां सिर्फ अपनी टीम ही नहीं बनाएगा बल्कि वह इस देश में यूएसए क्रिकेट के अमेरिका क्रिकेट एंटरप्राइज (ACE) का सलाहकार भी होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगर नाइट राइडर्स यहां अपनी टीम बनाने में कामयाब हो जाता है तो दुनिया की लीग क्रिकेट में यह उसकी तीसरी टीम होगी. इस ग्रुप ने आईपीएल (IPL) से 2008 में अपनी शुरुआत की थी और इसके बाद अपनी दूसरी टीम उसने कैरिबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में बनाई थी. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सीपीएल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीमें इस कंपनी का हिस्सा हैं.

TRENDING NOW

नाइट राइडर्स की सीईओ वेंकी मैसूर (Venky Mysore) ने अपनी इस योजना के बारे में क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, ‘यूएसए क्रिकेट अपने देश में क्रिकेट का एक बड़ा सेट अप तैयार करने की योजनाएं बना रहा है. इसके तहत वह अकैडमी, प्रतिभा विकास, और टी20 क्रिकेट के लिए सभी जरूरी चीजों की तैयारियों में जुटा है. हम भी वहां इस इंफ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करे के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अगले कुछ सालों में वहां 6 वर्ल्ड क्लास स्टेडियम होंगे.’

उन्होंने बताया, ‘अमेरिका अपने यहां क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहता है, जिसमें क्रिकेट वर्ल्ड कप भी एक है. वहां खेल का मजबूत कल्चर भी है और क्रिकेट दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है. अगर इन सभी चीजों को आप मिला दें तो अमेरिका क्रिकेट के लिए एक बहुत सफल जगह बनने जा रही है.’