Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 7, 2026 11:14 AM IST

mustafizur Rahman in PSL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर होने के बाद बांग्लादेश के पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को अब नया ठिकाना मिल गया है. आईपीएल से अचानक बाहर होने के बाद बाएं हाथ का यह पेसर अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलता हुआ दिखाई देगा. मुस्ताफिजुर को आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था लेकिन बाद में बीसीसीआई के निर्देश के बाद टीम ने उसे रिलीज कर दिया.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नीलामी की जंग में बाएं हाथ के इस पेसर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन ताजा घटनाक्रमों के चलते इस फ्रैंचाइजी ने रहमान को रिलीज कर दिया.
आईपीएल से बाहर होने के फौरन बाद पाकिस्तान सुपर लीग ने यह कन्फर्म कर दिया है कि मुस्ताफिजुर इस लीग के अगले सीजन में खेलेंगे. लीग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इस बात की जानकारी दी है. हालांकि पाकिस्तान सुपर लीग का ड्राफ्ट अभी तक तैयार नहीं हुआ है. यह ड्राफ्ट 21 जनवरी को सामने आएगा. मुस्ताफिजुर अगर पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हैं तो इस टूर्नामेंट में 8 साल बाद उनकी वापसी होगी. पिछली बार जब मुस्ताफिजुर इस लीग में खेले थे तो वह लाहौर कलंदर की टीम का हिस्सा थे. पाकिस्तान सुपर लीग का यह 11वां सीजन होगा. यह 26 मार्च से 3 मई के बीच खेला जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- भारत में खेलो या पॉइंट गंवाओ- आईसीसी की ‘जिद्दी’ बांग्लादेश को दो टूक
| ग्रुप | टीमें |
| ग्रुप ए | भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और यूएएस |
| ग्रुप बी | ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे |
| ग्रुप सी | बांग्लादेश, इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज |
| ग्रुप डी | अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और यूएई |
मुस्ताफिजुर के पीएसएल जाने और बांग्लादेश टीम का भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने की इच्छा का घटनाक्रम साथ-साथ चल रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी को पत्र लिखकर अनुरोध भी किया था कि उसके मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाएं. हालांकि ईएसपीएन की रिपोर्ट कहती है कि आईसीसी की ओर से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को साफ कर दिया है कि ऐसा कर पाना संभव नहीं होगा. आईसीसी की ओर से बीसीबी को कहा गया है कि वह या तो अपने मैच भारत में खेले, नहीं तो उसे अंक गंवाने पड़ेंगे.
| मैच | तारीख | मैदान |
| बनाम वेस्टइंडीज | 7 फरवरी. 2026 | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| बनाम इटली | 9 फरवरी, 2026 | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| बनाम इंग्लैंड | 14 फरवरी, 2026 | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| बनाम नेपाल | 17 फरवरी, 2026 | वानखेड़े स्टे़ेडियम, मुंबई |
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत में अपनी टीम नहीं भेजना चाहता है. बोर्ड सुरक्षा कारणों का हवाला दे रहा है. दोनों देशों के बीच यह कूटनीतिक रिश्ते फिलहाल अच्छे नहीं हैं. मुस्ताफिजुर को जब केकेआर ने रिलीज किया तो बांग्लादेश की सरकार ने अपने देश में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर रोक लगा दी. बांग्लादेश को भारत में तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
