- क्रिकेट न्यूज़
- News
- After receiving Padma Shri, Gautam Gambhir says thanks to fans, critics
पद्म श्री मिलने पर गौतम गंभीर ने फैन्स के साथ-साथ आलोचकों को भी कहा शुक्रिया
राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को महामहीम रामनाथ कोविंद ने गंभीर को पद्म श्री अवार्ड दिया।
Published On Mar 17, 2019, 06:15 PM IST
Last UpdatedMar 17, 2019, 06:15 PM IST
Gautam Gambhir @ PTI
भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा चुके गौतम गंभीर ने पद्म श्री पुरस्कार मिलने के बाद अपने समर्थकों को शुक्रिया अदा किया। गंभीर को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में देश के चौथे सबसे बड़े पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
This is for all the supporters of Indian cricket and my critics. Both have played a part in my journey…some day will discuss who played more than the other @BCCI #padmashriaward pic.twitter.com/zrMrAEikKB
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 16, 2019
गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, “यह सम्मान भारतीय क्रिकेट के सभी समर्थकों और मेरे आलोचकों के लिए है। दोनों ने मेरे सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।” गंभीर ने पिछले साल दिसंबर में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने भारत के लिए 58 टेस्ट और 147 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4119 और 5238 रन बनाए हैं।
गंभीर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका वनडे से की थी। अगले ही साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में टेस्ट डेब्यू किया। गंभीर ने साल 2007 में टी20 विश्व जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी तरह गंभीर के शानदार प्रदर्शन के दम पर ही साल 2011 में टीम इंडिया 50 ओवरों का विश्व कप जीतने में कामयाब रही थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)