शाकिब अल हसन के बाद अब इस तेज गेंदबाज पर लगा पांच साल का प्रतिबंध

बांग्‍लादेश की टीम को 22 नवंबर को भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्‍ट मैच खेलना है.

Edited By : India.com Staff |Nov 19, 2019, 08:51 PM IST

Published On Nov 19, 2019, 08:51 PM IST

Last UpdatedNov 19, 2019, 08:51 PM IST

भारत बांग्‍लादेश के बीच 22 नवंबर को होने वाले पहले डे-नाइट टेस्‍ट से एक दिन पहले मेहमान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी पर सख्‍त कार्रवाई की गई। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार को अपनी राष्ट्रीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शहादत हुसैन पर पांच साल का बैन लगा दिया।

पढ़ें:- Pink Ball Test: ऐतिहासिक टेस्‍ट से पहले टीम इंडिया पहुंची कोलकाता, देखें वीडियो

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शहादत हुसैन पर घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान साथी खिलाड़ी से मारपीट के मामले में यह कार्रवाई की गई। बांग्‍लादेश क्रिकेट इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहा है। पिछले महीने ही आईसीसी ने टीम के स्‍टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर पांच साल का बैन लगाया था।

शहादत बांग्लादेश की ओर से 38 टेस्ट और 51 वनडे खेल चुके हैं। बीसीसी ने शहादत हुसैन पांच साल के लिए प्रतिबंधित लगाया है जिसमें से दो साल की सजा निलंबित है। राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (NCL) के एक मैच के दौरान हुसैन ने साथी को थप्पड़ और लात मारी थी। अंपायरों ने शहादत की शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पढ़ें:- डे-नाइट टेस्ट में किस टीम का रिजल्ट शत-प्रतिशत, किस बल्लेबाज ने किया धमाल, गेंदबाजी में कौन रहा अव्वल

इतना ही नहीं शहादत हुसैन पर बीसीबी ने तीन लाख टका (3540 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है। बोर्ड के अधिकारी के अनुसार ढाका और खुलना के बीच मैच के दौरान गेंद को कैसे चमकाया जाए इस पर बहस के बाद 33 साल के शहादत ने युवा गेंदबाज अराफात सनी जूनियर पर हमला कर दिया था।

Editor's Pick