- क्रिकेट न्यूज़
- News
- After World Cup glory Ben Stokes may soon become Sir Ben Stokes
इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने पर बेन स्टोक्स को मिल सकती है 'सर' की उपाधि
फाइनल में सभी प्रमुख बल्लेबाजों के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स ने अकेले दम पर टीम को जीत तक पहुंचाया।
Published On Jul 16, 2019, 08:34 PM IST
Last UpdatedJul 16, 2019, 08:34 PM IST
ben stokes (File Photo) @ AFP
स्टोक्स ने 98 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाये जिससे इंग्लैंड लार्ड्स में रविवार को खेले गये फाइनल को टाई कराने में सफल रहा। इसके बाद स्टोक्स ने सुपर ओवर में भी आठ रन बनाये। सुपर ओवर भी टाई पर छूटा था और इंग्लैंड अधिक ‘बाउंड्री’ लगाने के कारण चैंपियन बन गया।
पढ़ें:- ‘विश्व चैंपियन बनने के बाद इंग्लैंड एशेेेज सीरीज पर भी करेगा कब्जा’
स्टोक्स के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन से ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के दो दावेदार बोरिस जानसन और जेरेमी हंट काफी प्रभावित हुए। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा की जगह लेने के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे जानसन और हंट से ‘हां और न’ से जुड़े सवाल किये गये। इसका आयोजन ‘द सन’ और ‘टॉक रेडियो’ ने किया था।
पढ़ें:- सकलेन मुश्ताक को ECB ने विश्व कप जीतने के बाद दिया इनाम, अब…
जानसन से पूछा गया क्या स्टोक्स नाइटहुड के हकदार हैं, उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर। मेरा जवाब हां है।’’ जब हंट से यही सवाल किया गया, तो उनका जवाब था, ‘‘निश्चित तौर पर।’’ अब तक इंग्लैंड के 11 क्रिकेटरों को क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिये ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें आखिरी पूर्व टेस्ट कप्तान एलिस्टेयर कुक थे।
इंग्लैंड की विश्व कप जीत के नायक बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिये ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया जा सकता है।
Also Read
रिटायरमेंट के तुरंत बाद मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स! इस टीम की तरफ से खेलते हुए आएंगे नजर
Also Read
ईसीबी के रिटायरमेंट वीडियो पर भड़का ICC, बेन स्टोक्स ने लिए मजे, वायरल हुआ पोस्ट
Also Read
पिछले 15 साल जबरदस्त रहे, मेरा समय पूरा हो गया था... रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का इमोशनल मैसेज