'अगर ओपनिंग करना चाहते थे कोहली तो नीलामी में खरीदना चाहिए था मध्यक्रम बल्लेबाज'

एलिमिनेटर में हार के बाद गंभीर ने कोहली के सलामी बल्लेबाजी करने के फैसले की आलोचना की।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 07, 2020, 11:05 AM IST

Published On Nov 07, 2020, 11:05 AM IST

Last UpdatedNov 07, 2020, 11:05 AM IST

विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (Twitter)

शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिली हार के बावजूद कप्तान विराट कोहली के इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी करने के लिए उतरने के फैसले को फैंस ने काफी सराहा। हालांकि ये फैसला टीम के लिए खास फायदेमंद नहीं रहा क्योंकि कोहली मात्र 6 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए।

मैच के बाद पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर ने भी कोहली के सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरने के फैसले की आलोचना की। गंभीर का कहना है कि अगर कोहली को ओपनिंग ही करनी थी तो आरसीबी टीम मैनेजमेंट को नीलामी के दौरान एक अच्छा मध्यक्रम बल्लेबाज खरीदना चाहिए था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, “विराट के पारी की शुरुआत करने के फैसले की काफी चर्चा हो रही है। अगर आपको पारी की शुरुआत करनी ही थी, तो टूर्नामेंट के शुरुआत से ही करनी चाहिए थी। और फिर उनके पास वो स्क्वाड होना चाहिए था, अगर विराट को सलामी बल्लेबाजी करनी थी, उन्हें नीलामी में एक मध्यक्रम बल्लेबाज खरीदना चाहिए। लेकिन एक बार फिर बात केवल विराट और एबी की थी।”

एक बार फिर IPL ट्रॉफी जीतने से चूकी आरसीबी; गंभीर की मांग- कप्तान कोहली को बदले RCB

गंभीर ने आरसीबी टीम के कोहली और एबी डिविलियर्स पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने की आदत की भी आलोचना की। कोहली (466) और एबी (454) ने इस सीजन आरसीबी के लिए 400 से ज्यादा रन बनाए हैं लेकिन एलिमिनेटर मैच में केवल डिविलियर्स की दबाव भरे हालात में अहम अर्धशतकीय पारी खेल सके।

उन्होंने कहा, “सोचिए अगर एबी का सीजन खराब होता तो, बताइए मुझे तब आरसीबी क्या करती। वो अकेला ऐसा खिलाड़ी है जिसने उन्हें साल में 3 या 4 मैच जिताए हैं। मुझे नहीं लगता कि एक यूनिट के तौर पर उन्होंने पिछले साल से कुछ अलग किया है।”

गंभीर ने आगे कहा, “केवल इसलिए कि आप प्लेऑफ में पहुंच गए हैं, क्योंकि आपका एक खिलाड़ी बेहद शानदार है ये आपको आईपीएल खिताब जीतने का मजबूत दावेदार नहीं बनाता।”

गंभीर ने आरसीबी टीम मैनेजमेंट से विराट कोहली को कप्तान पद से हटाए जाने की बात भी कही। पूर्व दिग्गज का मानना है कि आठ साल के बाद भी अगर कोहली नतीजे नहीं दिला पा रहे हैं तो समय आ गया है कि टीम उनसे आगे बढ़कर कुछ सोंचे।

Editor's Pick