VIDEO: पहला ही उड़ा देंगे... संजू सैमसन ने बताया वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का किस्सा
VIDEO: पहला ही उड़ा देंगे... संजू सैमसन ने बताया वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का किस्सा
अपने डेब्यू मैच में वैभव ने पहली गेंद जो लखनऊ सुपरजायंट्स के ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर ने फेंकी थी, उस पर छक्का लगाया था.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 16, 2026 11:34 AM IST
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi
बीसीसीआई की तरफ से रविवार को नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया. भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक समारोह इस बार खास था, इस बार महिला विश्व कप 2025, टी20 विश्व कप 2026, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, अंडर-19 विश्व कप, अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया गया. समारोह के दौरान संजू सैमसन ने अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल से जुड़ा किस्सा साझा किया.
आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. 2025 में उन्होंने एलएसजी के लिए खिलाफ अपना डेब्यू किया था, वैभव आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सैमसन ने बताई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की कहानी
संजू सैमसन ने रविवार को वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल डेब्यू मैच से पहले राहुल द्रविड़ के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया. सैमसन ने कहा, मैं असल में मीटिंग में था, राहुल सर ने उसे कमरे में बुलाया और मुझसे कहा, संजू, हमें उससे बात करनी है, वह बहुत छोटा बच्चा है, हमें उसे समझाना होगा कि कैसे करना है, राहुल सर ने वैभव से मैच के लिए उसके प्लान के बारे में पूछा. वैभव ने जवाब दिया, कुछ नहीं सर, हम तो खेलेंगे, राहुल सर ने फिर पूछा, ‘तुम्हारा गेम प्लान क्या है?’”
वैभव ने कहा, ‘अगर हमें पहली गेंद मिली तो हम उड़ा देंगे. सैमसन ने कहा कि इसने ठीक वैसा ही किया भी, ऐसा लग रहा था कि जैसे वह अपना खुद का वीडियो गेम खेल रहा है.
“Agar hume pehla mila, pehle hi uda denge!” 😄
Samson unveils Vaibhav Sooryavanshi’s simple yet very effective strategy behind his fearless gameplay! 🙌💪
LSG के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर जड़ा था छक्का
वैभव ने अपने डेब्यू मैच में खेली गई पहली गेंद जो लखनऊ सुपरजायंट्स के ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर ने फेंकी थी, उस पर छक्का लगाया था. आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने 35 बॉल में सेंचुरी लगाई थी, जो आईपीएल में किसी भारतीय का सबसे तेज शतक है.
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बनाई है, भारत को अंडर-19 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा, आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर फैंस की नजर रहेगी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.