add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'ऐसे प्लेयर्स से पंगा मत लो यार...' विराट-रोहित पर सवाल उठाने वालों पर भड़के रवि शास्त्री

विराट कोहली और रोहित शर्मा की आलोचना करने वालों टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने जमकर आलोचना की है. शास्त्री ने कहा है कि इस कद के खिलाड़ियों से पंगा नहीं लेना चाहिए.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 5, 2025 9:57 AM IST

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उन लोगों को कड़ी चेतावनी दी है जो टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह को लेकर सवाल उठा रहे हैं. 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित और विराट की टीम में जगह पर सवाल उठ रहे हैं. और शास्त्री इन्हीं पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.

हिन्दी दैनिक प्रभात खबर के साथ बातचीत में शास्त्री ने कहा कि इस जोड़ी को हाशिए पर रखने की कोई भी कोशिश अस्वीकार्य है. शास्त्री ने उन आलोचकों को आड़े हाथों लिया जो रोहित व विराट से टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर होने के बाद सवाल पूछ रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रवि शास्त्री ने कहा, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे के महान खिलाड़ी हैं. उस कद के खिलाड़ियों से पंगा मत लो.’

जब रवि शास्त्री से पूछा गया कि इस तरह का संदेह कौन पैदा कर रहा है, तो उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया.

उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं. मैं बस इतना कहूंगा.’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘अगर इन दोनों ने सही से, सही बटन दबा दिया, तो वे सब लोग जो इस तरह की परेशानियां कर रहे हैं, बहुत जल्दी सीन से गायब हो जाएंगे.’

शास्त्री ने विराट और रोहित के साथ काफी करीबी से काम किया है. विराट के साथ उनके रिश्ता बहुत गहराई वाला है. शास्त्री ने खुलकर अपने दिल की बात कही.

उन्होंने कहा, ‘ऐसे प्लेयर्स केसाथ मस्ती मत करो यार.’ उनसे जब और गहराई से पूछा गया तो पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘करने वाले कर रहे हैं. अगर उनका दिमाग ठीक हो गया हो ना और सही बटन दबा दिया तो सब आजू-बाजू निकल जाएंगे.’