add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: 'बेटा खेलते देखना चाहता है'... टीवी शो में रोने लगा क्रिकेटर, कभी कोहली से होती थी तुलना

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, मेरा नौ साल का बेटा मुझे खेलते हुए देखना चाहता है, इस शब्द के बाद शहजाद इमोशनल हो गए, जिसके बाद टीवी एंकर ने गले से लगाकर उन्हें सांत्वना दी

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 12, 2026 5:42 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अहमद शहजाद लंबे समय से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. शहजाद को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के ऑक्शन में कोई भी खरीददार नहीं मिला. पीएसएल नीलामी में अनदेखी का शिकार होने के बाद अहमद शहजाद टीवी शो पर रोते नजर आए. अहमद शहजाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अहमद शहजाद, जो 2019 से पाकिस्तान टीम से बाहर हैं, आखिरी बार साल 2020 में PSL में खेले थे, लगातार टीम में हो रही अनदेखी से नाराज नजर आए. उन्होंने कहा कि वह अपने साथियों के लिए खुश हैं जो अभी भी खेल रहे हैं, लेकिन वह खुद के लिए दुखी हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा कि मेरा नौ साल का बेटा मुझे खेलते हुए देखना चाहता है, इस शब्द के बाद शहजाद इमोशनल हो गए, जिसके बाद टीवी एंकर ने गले से लगाकर उन्हें सांत्वना दी. शहजाद ने कहा, उनका बेटा अपने पिता के क्रिकेट के दिनों को याद करता है और कहता है कि मुझे याद है कि आप क्रिकेट खेला करते थे, मगर यह बात मुझे पर्सनली और भी ज़्यादा दुख देती है. इस शो में उनके साथ मोहम्मद आमिर भी बैठे थे.

यहां देखें वीडियो

अहमद शहजाद का टी-20 में है शानदार रिकॉर्ड

अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 59 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 981 रन है, जबकि वनडे में उन्होंने 06 शतक और 14 अर्धशतक के साथ 2605 रन बनाए हैं. टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1471 रन है. टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक है.

टी-20 में उनके नाम 257 मैच में 7011 रन है. टी20 में उन्होंने पांच शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेला था आखिरी मैच, कोहली से होती थी तुलना

अहमद शहजाद ने 2023-2024 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में आखिरी मैच खेला था. अहमद शहजाद के उनके लुक की वजह से उनकी तुलना भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से की जाती थी.