- क्रिकेट न्यूज़
- News
- AI predicted India Playing XI for Perth Test Match Against Australia How Much Do You Agree
AUS vs IND: AI ने चुनी पर्थ टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन, कितना सहमत हैं आप
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार, 22 नवंबर से खेला जाएगा. यह मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पर होगा. भारतीय टीम इस मैच से पहले कई सवालों से जूझ रही है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. और शुभमन गिल चोट के चलते बाहर हो...
Published On Nov 20, 2024, 11:54 AM IST
Last UpdatedNov 20, 2024, 11:54 AM IST
AI Predicted India Playing XI for perth test
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार, 22 नवंबर से खेला जाएगा. यह मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पर होगा. भारतीय टीम इस मैच से पहले कई सवालों से जूझ रही है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. और शुभमन गिल चोट के चलते बाहर हो चुके हैं. ऐसे में टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ा सवाल सही प्लेइंग इलेवन चुनना है.
इस मैच में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. उन्हें कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल का साथी तो तलाशना ही है साथ ही मिडल-ऑर्डर और गेंदबाजी में सही संतुलन बनाना होगा.
खेल के जानकार और फैंस अपनी ओर से भारतीय टीम चुनने में लगे हैं. सभी यह कयास लगा रहे हैं कि आखिर किसे टीम में मौका मिलेगा. कौन अंतिम 11 में होगा और किसे बाहर बैठना पड़ेगा. कोई अभिमन्यु ईश्वरन को चुन रहा है तो किसी की नजर में ध्रुव जुरेल अच्छे विकल्प हो सकते हैं. क्रिकेटकंट्री ने भी इस सवाल का जवाब तलाशा. और इसके लिए हमने एआई की मदद की. एआई ने जो टीम बनाई है वह दिख तो काफी संतुलित रही है और कई एक्सपर्ट इससे सहमत भी दिखेंगे.
इस टीम में जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत के रूप में राहुल को चुना गया है. वहीं नंबर तीन पर बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को चुना गया है. पडिक्कल को डेब्यू के लिए चुना गया है. वहीं मिडल ऑर्डर में विराट कोहली और ऋषभ पंत को जगह मिली है.
नंबर छह पर एआई ने ध्रुव जुरेल को जगह दी है. जुरेल ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया था और इसी वजह से उन्हें बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज टीम में चुना गया था.
एआई ने ऑलराउंडर के तौर पर नीतिश रेड्डी को जगह दी है. रेड्डी ने अभी टेस्ट मैच नहीं खेला है. वह भी डेब्यू कर सकते हैं. वह टीम को एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर का विकल्प देते हैं जो पर्थ की उछालभरी पिच पर मददगार हो सकता है.
गेंदबाज
गेंदबाजी में एआई का रुक काफ संतुलित रहा है. इसमें उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को इकलौते स्पिनर के रूप में चुना है. रविंद्र जडेजा एआई की नजरों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए. वहीं आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में टीम के पास तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज होंगे.
तो, आपकी नजर में कैसी है एआई की चुनी यह टीम. और आप इसमें क्या बदलाव करना चाहते.
AI की चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नीतिश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज