• Home
  • News
  • Aiden Blizzard announces retirement from all forms of cricket

130 मीटर लंबा छक्‍का मारने वाले सचिन के साथी ने की संन्‍यास की घोषणा

ऑस्‍ट्रेलिया के इस विस्‍फोटक बल्‍लेबाज को टी-20 क्रिकेट में लंबे-लंबे छक्‍के मारने के लिए जाना जाता है।

Edited By : Kamlesh Rai |May 16, 2018, 08:13 PM IST

Published On May 16, 2018, 08:13 PM IST

Last UpdatedMay 16, 2018, 08:13 PM IST

Aiden Blizzard © AFP

टी-20 में 130 मीटर लंबा छक्‍का मारने वाले विस्‍फोटक बल्‍लेबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास लेने की घोषणा कर दिया  है। दिग्‍गज सचिन तेंदुलकर के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ओपनिंग कर चुके इस ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने लगभग 12 साल के डोमेस्टिक क्रिकेट करियर को विराम देने का फैसला किया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/suresh-raina-says-mahendra-singh-dhoni-should-also-play-after-2019-world-cup-712767″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

33 साल के एडेन ब्‍लीजार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। वह मुंबई की ओर से सचिन के साथ कई बार ओपनिंग कर चुके हैं। ब्‍लीजार्ड वही खिलाड़ी हैं जिन्‍होंने बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर्स की ओर से खेलते हुए वर्ष 2008 में बिग बैश के फाइनल मुकाबले में वाका ग्राउंडर पर 130 मीटर लंबा छक्‍का मारा था जो अब भी रिकॉर्ड है।

ब्‍लीजार्ड का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहते हैं इसलिए उन्‍होंने अपने 12 साल के डोमेस्टिक करियर को बॉय-बॉय करने का फैसला किया है। बकौल ब्‍लीजार्ड, ‘मेरे एमबीए के दो यूनिट्स बाकी हैं, अब मैं अपनी पत्नी के बिजनेस में सपोर्ट करना चाहता हूं। मैंने क्रिकेट को काफी वक्त दिया और इसे प्यार किया, लेकिन अब एक पारिवारिक व्यक्ति बनने और पेशेवर तरीके से खेलने के अलावा कुछ करने का समय है।’

ऑस्‍ट्रेलिया के इस बल्‍लेबाज को राष्‍ट्रीय टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला। ब्‍लीजार्ड ने कुल 98 टी-20 मैचों में 132.57 के स्‍ट्राइक रेट से 2043 रन बनाए हैं जिसमें 10 अर्धशतक शामिल है।

Editor's Pick