add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2026: मारक्रम- एनगिडी के धमाल से साउथ अफ्रीका ने जीत से खोला खाता, कनाडा को मिली हार

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए. कनाडा की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन ही बना सकी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 9, 2026 11:29 PM IST

SA VS CAN: कप्तान एडेम माक्ररम के शानदार अर्धशतक और लुंगी एनगिडी के फोर विकेट हॉल की मदद से साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप ग्रुप डी के अपने पहले मैच में सोमवार को कनाडा को 57 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने चार विकेट पर 214 रन बनाए. माक्ररम ने 32 गेंद में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए. जवाब में कनाडा की टीम आठ विकेट पर 156 रन ही बना सकी. कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने 64 रन की पारी खेली.

कनाडा की शुरूआत काफी खराब रही और पहली ही गेंद पर कप्तान दिलप्रीत बाजवा आउट हो गए, लुंगी एनगिडि की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटोन डिकॉक ने उनका कैच लपका. एनगिडि ने 31 रन देकर चार विकेट लिए. तीसरे ओवर में एनगिडि ने युवराज शर्मा और किर्टोन को आउट कर दिया, इस समय कनाडा का स्कोर तीन ओवर में तीन विकेट पर 26 रन था धालीवाल और हर्ष ठाकेर (29 गेंद में 33) ने पांचवें विकेट के लिये 69 रन जोड़े लेकिन मार्को यानसेन ने 18वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

माक्ररम- डि कॉक ने की विस्फोटक शुरुआत

इससे पहले साउथ अफ्रीका की पारी में माक्ररम ने दूसरे ओवर में डिलोन हेलाइगर को तीन चौके लगाए. क्विंटोन डि कॉक ने 22 गेंद में 25 रन बनाये और साद बिन जफर को लगातार दो चौके जड़े. दोनों ने पहले विकेट के लिये 6.5 ओवर में 70 रन की साझेदारी की और सभी गेंदबाजों को नसीहत दी. साउथ अफ्रीका को पहला झटका डिकॉक के रूप में लगा जो कनाडा के कप्तान और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज दिलप्रीत बाजवा का शिकार हुए.

माक्ररम ने बाजवा को चौका लगाकर सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं रियान रिकेलटन ने 21 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 31 रन बनाए. माक्ररम को बायें हाथ के स्पिनर अंश पटेल ने लांग आन पर हेलाइगर के हाथों लपकवाया. इसके बाद रिकेलटन भी पटेल की गेंद पर हर्ष ठाकेर को सीधा कैच देकर लौटे. डेवाल्ड ब्रेविस चार गेंद तक ही टिक सके और इसी ओवर में मिड आफ पर निकोलस किर्टोन को कैच देकर पवेलियन लौट गए.

डेविड मिलर-ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली धमाकेदार पारी

आखिर में अनुभवी डेविड मिलर ने 23 गेंद में नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंद में 34 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. दोनों ने 37 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी की. कनाडा के लिये अंश पटेल ने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाये. साउथ अफ्रीका ने 214 रन बनाए जो टी-20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/