T20 WC 2026: टीम इंडिया को मिली 'संजीवनी', साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से रौंदा
T20 WC 2026: टीम इंडिया को मिली 'संजीवनी', साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से रौंदा
वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 177 रन का टारगेट रखा था, साउथ अफ्रीका की टीम ने इस टारगेट को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 26, 2026 7:47 PM IST
Aiden Markram
SA VS WI: तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद एडेन मारक्रम के नाबाद अर्धशतक से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में नौ विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई है. वहीं साउथ अफ्रीका की इस जीत के बाद टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है. भारतीय टीम को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैचों में जीत की दरकार है.
वेस्टइंडीज ने शुरूआती झटकों के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52 रन) के अर्धशतक और जेसन होल्डर (49 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 89 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में आठ विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया, साउथ अफ्रीका की टीम ने इस टारगेट को 16.1 ओवर में हासिल कर लिया. एडेन मारक्रम 82 रन और रियान रिकेल्टन 45 रन बनाकर नाबाद रहे. डि कॉक ने भी 47 रन की पारी खेली.
Add Cricket Country as a Preferred Source
वेस्टइंडीज के रन रेट पर पड़ा असर
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर जीत से दो अहम अंक जुटाए जिससे मेजबान भारत की अब क्वालीफिकेशन की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं. साउथ अफ्रीका से मिली हार से भारत की उम्मीदों को झटका लगा था, इस हार से कैरेबियाई टीम के नेट रन रेट पर असर पड़ा जो 5.350 से घटकर 1.791 हो गया है.
एडेन मार्करम- डी कॉक ने साउथ अफ्रीका को दिलाई तूफानी शुरुआत
वेस्टइंडीज से मिले 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने तूफानी शुरुआत दी, दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 95 रन जोड़े, डी कॉक 24 गेंदों में 47 रनों की दमदार पारी खेलने के बाद रोस्टन चेज का शिकार बने. हालांकि, इसके बाद मार्करम को रयान रिकेल्टन के रूप में एक और अच्छा जोड़ीदार मिला, रिकेल्टन-मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 82 रनों की अटूट साझेदारी निभाई. मार्करम 46 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रिकेल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे, मार्करम ने अपनी धमाकेदार पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए. वेस्टइंडीज की तरफ से एकमात्र विकेट रोस्टन चेज ने लिया.
इससे पहले वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 176 रन लगाए. टीम की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रन बनाए. हालांकि, होल्डर-शेफर्ड के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए. कप्तान शाई होप 6 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग ने 21 रनों का योगदान दिया। टूर्नामेंट में लगातार रन बना रहे शिमरोन हेटमायर को महज 2 रनों के स्कोर पर कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा.
होल्डर-शेफर्ड की पारी से वेस्टइंडीज ने बनाया सम्मानजनक स्कोर
रोवमैन पॉवेल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 रन ही बना सके. रोस्टन चेज 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड 12 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश का शिकार बने, एक समय पर वेस्टइंडीज 83 के स्कोर पर 7 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी। हालांकि, होल्डर और शेफर्ड ने 89 रनों की अहम साझेदारी निभाई, जिसके बूते कैरेबियाई टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.