add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA: जीत के बाद मार्करम ने बांधे किसकी जीत के पुलिंदे, पिच के बारे में भी कही यह बात

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को मुल्लांपुर में खेला गया. भारत को इस मैच में 51 रन से हार मिली. साउथ अफ्रीका की जीत के बाद कप्तान एडेन मार्करम ने किसकी तारीफ की.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 12, 2025 9:15 AM IST

न्यू चंडीगढ़: साउथ अफ्रीका ने भारत को टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच 51 रन से हरा दिया. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हो गई है. मैच के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने अपने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने मुल्लांपुर स्थित महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच को भी सराहा है.

गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए. इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन बनाए. इस दौरान क्विंटन डी कॉक ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 83 रन जुटाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई. भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 62 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके. भारत के लिए शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल पाए. और कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर शांत रहा. यादव 5 रन बनाकर आउट हुए.

पांच मुकाबलों की सीरीज में बराबरी हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान ने कहा, ‘यह मैच शानदार रहा. मुकाबले की शुरुआत क्विंटन डी कॉक की खास पारी और कुछ बेहतरीन योगदान के साथ हुई. गेंदबाज सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इस मुकाबले में हमारी फील्डिंग भी अच्छी थी. यहां की पिच अच्छी थी. यहां गेंदबाजों के लिए मौके थे. अगर बल्लेबाज जम जाते, तो वे गेंदबाजों पर दबाव डाल सकते थे. यहां भारत के लिए बढ़िया सपोर्ट था.’

उन्होंने कहा, ‘एक खिलाड़ी के तौर पर आप चाहते हैं कि आपको लगातार मौके मिलें. प्राथमिकता यही है कि विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी जाए. एसए20 खत्म होने तक हमें सभी खिलाड़ियों को पर्याप्त गेमटाइम देना होगा. आप आगे आते हैं और जो भी जरूरत हो, वह करते हैं. मैंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की है. आप कभी भी टीम से बड़े नहीं होते. यह एक अच्छी आदत है. पारी के बीच में हम अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं. हालांकि, हमें इस पर विचार करेंगे.’

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में 14 दिसंबर को खेला जाना है, जिसके बाद लखनऊ और अहमदाबाद में क्रमश: 17 और 19 दिसंबर को सीरीज के अंतिम दो मुकाबले खेले जाएंगे.