- Home
- News
- aiff hired astrologer for Indian Football Team s Good Luck in afc asian qualifier paid them 16 lakhs rupees
फुटबॉल टीम के गुडलक के लिए लिया ज्योतिष का सहारा, 16 लाख का किया भुगतान: सूत्र
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एएफसी एशियाई कप क्वॉलिफायर से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए ज्योतिषी को नियुक्त किया था।
Published On Jun 22, 2022, 08:19 AM IST
Last UpdatedJun 22, 2022, 08:19 AM IST
कोलकाता: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एएफसी एशियाई कप क्वॉलिफायर से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए ज्योतिषी को नियुक्त किया था। यह जानकारी टीम के एक अंदरूनी सूत्र ने दी।
यह पता चला है कि एआईएफएफ ने एक ज्योतिष एजेंसी पर 16 लाख रुपये खर्च किए, जिसे उसने राष्ट्रीय टीम को ‘प्रेरित’ करने के लिए नियुक्त किया था।
सुनील छेत्री की अगुवाई वाली टीम ने अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाइ किया था।
टीम के एक अंदरूनी सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘एशियाई कप से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए एक प्रेरक नियुक्त किया गया था। बाद में, पता चला कि जिस कंपनी से करार हुआ था, वह ज्योतिष से जुड़ी कंपनी है।’
सूत्र ने दावा किया, ‘टीम को प्रेरित करने के लिए एक ज्योतिषी को नियुक्त किया गया था और इसके लिए 16 लाख रुपये का भारी भुगतान किया गया था।’