• Home
  • News
  • Ajinkya Rahane becomes 1st Indian player to score 4 50+ scores in an ODI series in West Indies

अजिंक्य रहाणे ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

रहाणे वेस्टइंडीज की जमीन पर चार अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 03, 2017, 09:53 AM IST

Published On Jul 03, 2017, 09:53 AM IST

Last UpdatedJul 03, 2017, 09:53 AM IST

अजिंक्य रहाणे-रोहित शर्मा © Getty Images (File Photos)
अजिंक्य रहाणे-रोहित शर्मा © Getty Images (File Photos)

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा को जब वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम से बाहर कर दिया गया तो हर किसी को हैरानी हुई थी। उनकी जगह टीम में आए अजिंक्य रहाणे के लिए ये खुद को वनडे के लिए फिट साबित करने का मौका तो था ही लेकिन उनपर एक इनफॉर्म बल्लेबाज की जगह लेने की जिम्मेदारी भी थी। रहाणे इस कसौटी पर पूरी तरह से खरे उतरे, उन्होंने लगातार हर मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोहित ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 257 रन बनाए थे। तीसरे वनडे के बाद रहाणे को उनका ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 21 रनों की जरूरत थी। एंटीगुआ में आयोजित इस मैच में 60 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर रहाणे ने ना सिर्फ रोहित को पीछे छोड़ा बल्कि वह वेस्टइंडीज की जमीन पर चार बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। रहाणे से पहले स्टुअर्ट विलियम्स, ग्रिम स्मिथ और लेंडल सिमन्स ये कारनामा कर चुके हैं। [ये भी पढ़ें: 19 साल बाद हुई है टीम इंडिया की ऐसी शर्मनाक हार]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में भी रोहित की बराबरी कर ली है। दोनों ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 4-4 अर्धशतक लगाए हैं। इस मामले में ये दो खिलाड़ी केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं, जिन्होंने कुल 5 बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। रहाणे ने पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में अब तक कुल 259 रन बनाए हैं और दो मैच अब भी बाकी है, जिसका मतलब है कि रहाणे इस सीरीज में 300 का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

Editor's Pick