रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान की जिम्मेदारी बखूबी निभाई: कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली के पितृत्व अवकाश के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने के बाद अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज जिताई।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 04, 2021, 07:21 PM IST

Published On Feb 04, 2021, 07:21 PM IST

Last UpdatedFeb 04, 2021, 07:21 PM IST

विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (Twitter)

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से शानदार जीत दिलाने वाले ने गुरूवार उप कप्तान अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ की है। कोहली ने कहा कि रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। साथ ही भारतीय कप्तान ने ये भी कहा कि रहाणे के साथ उनका रिश्ता आपसी भरोसे पर टिका है।

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में होने वाले टेस्ट मैच से पहले कोहली ने कहा, ‘‘मेरे और जिंक्स (रहाणे) के बीच ही नहीं बल्कि पूरी टीम का रिश्ता भरोसे पर टिका है और हम सभी एक ही लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं और वो है भारत को जीत दर्ज करते हुए देखना। मैं जिक्र करना चाहूंगा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में अपनी जिम्मेदारी को बूखबी निभाया, उसका टीम को जीत दिलाते हुए देखना शानदार था, जो हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली का मानना है कि रहाणे के साथ मैदान के बाहर तालमेल से भी उन्हें मैदान के अंदर रिश्ते में मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे और जिंक्स को हमेशा एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है। मैदान पर ये साफ दिखता है कि हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। इसमें मैदान के बाहर का रिश्ता भी अहम है। हम काफी बातचीत करते हैं, एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं और ये रिश्ता विश्वास पर टिका है।’’

बारिश से प्रभावित मैच में बाबर आजम-फवाद आलम की जोड़ी ने संभाली पाकिस्तानी पारी

कोहली मैच की परिस्थितियों में हमेशा रहाणे की सलाह लेते रहते हैं। कप्तान ने कहा, ‘‘वो हमेशा ही ऐसा खिलाड़ी रहा है जो मैच की विभिन्न परिस्थितियों में सलाह देने की काबिलियत रखता है। हम मैदान पर चर्चा करते हैं कि मैच किस ओर बढ़ रहा है। टीम योजना पर ध्यान लगाने के साथ मैं उसके पास जाकर कई चीजों पर चर्चा करता हूं ताकि और अधिक स्पष्टता और राय ले सकूं। हम ऐसे ही साथ में काम करते हैं। टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम की सफलता का बड़ा कारण यही है।’’

Editor's Pick