- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ajinkya Rahane gives special return gift to Bayern Munich star player Arjen Robben
बेयर्न म्यूनिक के स्टार फुटबॉलर अर्जेन रॉबिन ने अजिंक्य रहाणे को दिया खास तोहफा
बेयर्न म्यूनिक और अजिंक्य रहाणे ने एक दूसरे को अपनी जर्सी भेंट की
Published On Nov 01, 2016, 12:14 PM IST
Last UpdatedNov 01, 2016, 12:14 PM IST

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंडे के खिलाफ सीरीज जीतकर प्रशंकों को दीवाली का तोहफा दे दिया। लेकिन रौशनी का त्योहार दीवाली भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए बेहद खास रहा रहाणे के लिए ये त्योहार तब और खास हो गया जब जर्मन बुंदेसलीगा की पिछले साल की विजेता बेयर्न म्यूनिक ने रहाणे को एक खास तोहफा भेंट किया। बेयर्न म्यूनिक ने अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम की एक जर्सी तोहफे के रूप में भेट की। बेयर्न म्यूनिक की भेंट की हुई जर्सी में रहाणे का नाम ‘अजिंक्य’ और उनकी जर्सी का नंबर जिसे पहन कर वह क्रिकेट के मैदान पर उतरते हैं (27) भी लिखा हुआ था।
तोहफे को पाकर रहाणे बेहद गदगद हुए और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रहाणे ने फेसबुक पेज में जर्मन क्लब का आभार जताया और बदले में उन्हें भी एक तोहफा देने की बात की। इसके बाद रहाणे ने अपनी जर्सी जर्मन क्लब को भेंट की। जर्मन क्लब के आधिकारिक फेसबुक पेज में टीम के खिलाड़ी अर्जेन रॉबिन अजिंक्य रहाणे की जर्सी हाथों में पकड़े दिख रह हैं। अर्जेन रॉबिन ने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘मैं भारतीय टीम के क्रिकेट खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे से दीवाली का तोहफा पाकर काफी खुश हूं, हमारे भारतीय प्रशंसकों के लिए दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।’ ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली की खोज हैं भारतीय टीम के ये पांच दिग्गज खिलाड़ी
भारत में जर्मन क्लब के काफी समर्थक हैं और अर्जेन रॉबिन की लोकप्रियता भारत में बुलंदियों पर है। ऐसे में रॉबिन ने भारतीय प्रशंसकों को बहुत शानदार तोहफा दिया। अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।