• Home
  • News
  • Ajinkya Rahane: I think there’s no need for us to panic yet

चौथी हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'अभी घबराने की जरूरत नहींं'

राजस्थान टीम पांच में से चार लीग मैच हारकर अंकतालिका में सातवें नंबर पर आ पहुंची है।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 08, 2019, 10:49 AM IST

Published On Apr 08, 2019, 10:49 AM IST

Last UpdatedApr 08, 2019, 10:49 AM IST

अजिंक्य रहाणे (BCCI)

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रविवार को खेले मैच में 8 विकेट से हारकर आईपीएल अंकतालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का कहना है कि उनकी टीम को अभी घबराने की जरूरत नहीं है।

21वें लीग मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रहाणे ने कहा, “जब आप हार रहे होते हैं तो आप जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं लेकिन जब आप जीत रहे होते हैं तो आप बाकी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। मुझे नहीं लगता है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है। अभी तक हमने जो पांच मैच खेले हैं, उनमें से केवल एक में बुरी तरह हारे हैं। आखिरी चार मैचों में हम अच्छा खेले थे, जिनमें से तीन हम जीत सकते थे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: क्रिस लिन-सुनील नरेन की शानदार बल्लेबाजी, हैरी गर्नी के स्पेल से जीता कोलकाता

कप्तान ने आगे कहा, “योजना को लागू करना हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट के लिए अहम है। खतरा उठाना टी20 फॉर्मेट का अहम हिस्सा है और खिलाड़ियों को कभी कभार खुद को इसके लिए बैक करना पड़ेगा। ये किसी एक शख्स की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि पूरी टीम की है। हम एक टीम के तौर पर जीतते हैं, हम टीम के तौर पर हारते हैं, टीम के तौर पर ही बेहतर होते हैं।”

ये भी पढ़ें: अजिंक्‍य रहाणे ने गेंदबाजों पर फोड़ा 8 विकेट से करारी हार का ठीकरा

टीम में जरूरी सुधारों के बारे में रहाणे ने कहा, “सेट बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा देर टिककर, नपे-तुले खतरे उठाकर खेल को गहराई तक ले जाने की जरूरत है। इसी तरह से गेंदबाजों को भी विकेट के हिसाब से और शॉट खेलने में बल्लेबाजों को हो रही परेशानियों पर ध्यान में रखकर तैयार की गई हमारी योजना मैदान पर लागू करनी होगी। आखिर में, टीम को बेहतर होने की जरूरत है। किसी एक खिलाड़ी को दोषी नहीं ठहराया नहीं जा सकता है।”

Editor's Pick