IPL 2020 : इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने रहेंगे स्टीव स्मिथ
पिछले सीजन में कुछ मैचों में रहाणे ने तो कुछ में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टीम की अगुआई की थी
Published On Nov 15, 2019, 09:21 PM IST
Last UpdatedNov 15, 2019, 09:21 PM IST
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2020) के आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियों शुरू कर दी है. फ्रेंचाइजी ने टीम में कई बदलाव किए हैं जिनमें अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ ट्रेड करना भी शामिल है.
IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय टेस्ट स्टार हनुमा विहारी से नाता तोड़ा
पिछले सीजन में कुछ मैचों में रहाणे ने तो कुछ में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टीम की अगुआई की थी. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड (Andrew McDonald) ने पुष्टि की है कि आगामी सीजन में राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ही होंगे.
वर्ष 2019 में रहाणे इस टीम के कप्तान थे लेकिन टीम की नाकामी को देखते हुए स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई थी और स्मिथ ने अपनी टीम को आठ मैचों में सिर्फ दो बार जीत की स्थिति से उबारते हुए लगातार चार मैचों में जीत दिलाई थी.
IPL 2020: धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने मोहित शर्मा सहित 5 खिलाड़ियों को किया बाहर
डोनाल्ड ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान के साथ काम करते हुए राजस्थान रॉयल्स को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं.
राजस्थान की टीम ने नए सीजन के लिए एश्टन टर्नर, ओसाने थॉमस, शुभम रंजाने, प्रशांत चोपड़ा, इस सोढ़ी, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है जबकि स्मिथ, संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, रियान पराग, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, महिपाल लोमरोर, वरुण एरोन और मनन वोहरा जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है.