सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: पृथ्‍वी शॉ की हुई वापसी, रहाणे होंगे मुंबई के कप्‍तान

पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की नेतृत्व वाली मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की चयन समिति ने इस टूर्नामेंट के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम का चयन किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 16, 2019, 08:21 PM IST

Published On Feb 16, 2019, 08:21 PM IST

Last UpdatedFeb 16, 2019, 08:21 PM IST

Prithvi with Ajinkya Rahane

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 21 से 28 फरवरी तक इंदौर में खेला जाएगा।

पढ़ें: चोटिल पृथ्वी शॉ की वापसी में सचिन तेंदुलकर कर रहे मदद

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की नेतृत्व वाली मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की चयन समिति ने इस टूर्नामेंट के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम का चयन किया।

टीम में युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे। श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्य कुमार यादव और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे को भी टीम में जगह मिली है। गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई अनुभवी धवल कुलकर्णी करेंगे।

पढ़ें: आईपीएल से पहले फिट हो जाउंगा- पृथ्वी शॉ

मुंबई ने इससे पहले मौजूदा सत्र में रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन किया था। रहाणे शनिवार को संपन्‍न ईरानी कप में भी शेष भारत टीम के कप्‍तान थे। ईरानी कप मुकाबला ड्रॉ रहा लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर मौजूदा रणजी चैंपियन विदर्भ को विजेता घोषित किया गया।

रहाणे पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन दूसरी पारी में उन्‍होंने 87 रन की पारी खेली थी।

टीम:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, धवल कुलकर्णी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, सूर्यकुमार यादव, आकाश पारकर, एकनाथ केकर, धुरमिल मटकर, शम्स मुलानी, शुभम रंजन, तुषार देशपांडे और रोयस्टन डियाज।

Editor's Pick