This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
रहाणे या अय्यर? सिराज या इशांत? दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया से सामने अनगिनत सवाल
भारतीय टीम के 26 दिसंबर से तीन टेस्ट और तीन वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी।
Written by India.com Staff
Last Published on - December 7, 2021 10:40 AM IST

भारत ने न्यूजीलैंड (India vs New Zealand, 2nd Test) के खिलाफ सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 372 रन की जीत के साथ सीरीज अपने नाम की। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ये भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है, लेकिन इस जीत ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की नींद उड़ा दी है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma), केएल राहुल (KL Rahul), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), इशांत शर्मा (Ishant Sharma) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal), जयंत यादव (Jayant Yadav), श्रेयस अय्यर Shreyas Iyer) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने मुंबई टेस्ट जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ऐसे में मैच खत्म होने के बाद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को एक ऐसे ही सवाल का सामना करना पड़ा, जो खिलाड़ी भी खुद से पूछ रहे होंगे कि एक बार नियमित प्रदर्शन करने के बाद उनका क्या होगा? क्या उन्हें दक्षिण अफ्रीका में मौका मिलेगा? क्या चयनकर्ता उन्हें टीम में शामिल करेंगे, जिनमें से कुछ खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
अग्रवाल सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की जगह टीम में खेल रहे हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद आराम दिया गया था और वह 150 और 62 रन बनाकर दूसरे टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनकर उभरे।
सिराज को चोटिल ईशांत शर्मा की जगह मौका दिया गया था, जो कानपुर में अप्रभावी थे, इस टेस्ट में दोनों टीमों के एकमात्र तेज गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। मुंबई टेस्ट में सिराज ने आक्रामक गेंदबाजी की, उन्होंने गेंद को दोनों तरफ घुमाया, जिससे बल्लेबाजों को उनकी लाइन और लेंथ समझने में परेशानी हुई।
कानपुर टेस्ट के दौरान चोटिल हुए रवींद्र जडेजा की जगह जयंत यादव को शामिल किया गया था। हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड की पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने छह ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए।
कानपुर में पहले टेस्ट में कोहली की जगह श्रेयस अय्यर ने अपना ड्रीम डेब्यू किया था, जहां उन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया।
कोहली से पूछा गया कि क्या महीनों से संघर्ष कर रहे चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे की जगह शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलेगा? इस पर कप्तान ने कहा कि ये एक मुद्दा है जिस पर वह चयनकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे
