add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अजिंक्य रहाणे का बड़ा फैसला, रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट से नाम वापस लिया

जुलाई 2023 के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 85 टेस्ट की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 5,077 रन बनाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 17, 2026 5:19 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे. रहाणे ने रणजी ट्रॉफी मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है.अजिंक्य रहाणे ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वह निजी कारणों से सीजन के रेड बॉल मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. मुंबई टीम लीग के दूसरे स्टेज के लिए नए खिलाड़ियों के साथ चयन करेगी।

रणजी ट्रॉफी में मुंबई को हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ अहम मैच खेलने हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2025-26 के घरेलू सीजन से पहले छोड़ी थी कप्तानी

अजिंक्य रहाणे ने 2025-26 के घरेलू सीजन से पहले मुंबई की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद शार्दुल ठाकुर को मुंबई का नया कप्तान नियुक्त किया गया था. रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और सात साल का सूखा खत्म किया था, पिछले सीजन में मुंबई रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में विदर्भ से हार गई थी.

मुंबई के लिए रहाणे ने लगाए हैं 19 शतक

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रहाणे मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. 2007 से 2025 तक 80 मैचों में उन्होंने 57.18 की औसत से 6,141 रन बनाए, रहाणे सिर्फ वसीम जाफर से पीछे हैं. मुंबई के लिए रहाणे ने 19 शतक लगाए हैं.

जुलाई 2023 के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने न सिर्फ मुंबई और भारतीय घरेलू क्रिकेट बल्कि भारतीय टीम के भी बड़े बल्लेबाज रहे हैं. अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने भारतीय टीम को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलायी थी. जुलाई 2023 के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 85 टेस्ट की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 5,077 रन बनाए हैं. इसके अलावा 90 वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 20 टी20 में एक अर्धशतक की मदद से 375 रन उनके नाम दर्ज हैं.