add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर होंगे, पांच महीने से खाली था पद

मंगलवार को अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के साथ वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए और उसके बाद उनकी नियुक्ति का ऐलान किया गया

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - July 4, 2023 9:59 PM IST

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर टीम इंडिया के मेंस क्रिकेट टीम के नए चीफ सेलेक्टर होंगे. अजीत अगरकर मंगलवार को अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के साथ वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए और उसके बाद उनकी नियुक्ति का ऐलान किया गया. बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर का पद पांच महीने से खाली था.

जानकारी के मुताबिक अगरकर कार्यभार संभालने के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 टीम का चयन करने के लिए चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि अगरकर एकमात्र उम्मीदवार हैं जो साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए, यह वर्चुअल था क्योंकि वह इस समय पारिवारिक अवकाश पर विदेश में हैं. सूत्रों के अनुसार उत्तर क्षेत्र से कोई उल्लेखनीय नाम नहीं होने के कारण अगरकर को यह जिम्मेदारी दी गई है.

अगरकर की नियुक्ति का मतलब है कि अब पश्चिम क्षेत्र में दो चयनकर्ता होंगे, पश्चिम क्षेत्र से सलिल अंकोला अन्य चयनकर्ता होंगे. इनके अलावा मध्य क्षेत्र से सुब्रतो बनर्जी, दक्षिण से एस शरथ और पूर्व से एसएस दास चयनकर्ता होंगे. चीफ सेलेक्टर के लिए उनकी नियुक्ति टेस्ट मैच में सीनियर (26 मैच) की वजह से हुई है.

अगरकर ने 26 टेस्ट और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा 191 वनडे मैच खेले हैं. वह 1999, 2003 और 2007 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे, वह 2007 विश्व टी20 विजेता भारतीय टीम में भी शामिल थे. अगरकर के नाम वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंद में 50 रन बनाए थे, इसके अलावा सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने का कारनामा भी उन्होंने किया था.

इनपुट- पीटीआई भाषा