• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • अजीत अगरकर टीम इंडिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता और चयनसमिति के अध्यक्ष बनने की होड़ में

अजीत अगरकर टीम इंडिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता और चयनसमिति के अध्यक्ष बनने की होड़ में

बीसीसीआई ने आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की थी और ऐसे में अगरकर सबसे बड़ा नाम उभरकर सामने आया है।

Edited By : Press Trust of India |Jan 24, 2020, 06:26 PM IST

Published On Jan 24, 2020, 06:26 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2020, 06:26 PM IST

Ajit Agarkar @ians

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अजीत अगरकर राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। अगरकर चयनसमिति के अध्यक्ष भी बन सकते हैं।

अगरकर ने पीटीआई से पुष्टि की कि उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया है। मुंबई की सीनियर चयनसमिति के पूर्व अध्यक्ष अगरकर राष्ट्रीय चयनसमिति का अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं क्योंकि नए संविधान में क्षेत्रीय प्रणाली का प्रावधान नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार पर विलियमसन बोले- भारत के खिलाफ धीमी गेंदें करना काम कर रहा था लेकिन ऐसा करना…

बीसीसीआई ने आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की थी और ऐसे में अगरकर सबसे बड़ा नाम उभरकर सामने आया है जिन्होंने 26 टेस्ट, 191 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल मिलाकर 349 विकेट लिये हैं। वनडे में उनके नाम पर 288 विकेट दर्ज हैं।

कोहली ने पहले जताई नाराजगी फिर कहा – हमने जेटलैग से बारे में कभी बात नहीं की

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘अजित का दौड़ में शामिल होना रोचक है। उन्होंने काफी सोच समझकर आवेदन किया होगा। अगर किसी को लगता है कि शिवा (लक्ष्मण शिवरामकृष्णन) का चयनसमिति का अध्यक्ष तय है तो उन्हें इस पर फिर से विचार करना होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि किन्हें चयनकर्ता चुना जाता है।’

चेतन शर्मा, नयन मोंगिया, शिवरामाकृष्णन, राजेश चौहान और अमय खुरसिया ने भरा आवेदन 

अगरकर के अलावा जिन पूर्व क्रिकेटरों ने चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया है उनमें हरियाणा के चेतन शर्मा, बड़ौदा के नयन मोंगिंया, तमिलनाडु के शिवरामकृष्णन, मध्य प्रदेश के राजेश चौहान और अमय खुरसिया, उत्तर प्रदेश के ज्ञानेंद्र पांडे (योग्य नहीं क्योंकि जूनियर चयनकर्ता के रूप में चार साल पूरे कर चुके हैं।) और विदर्भ के प्रीतम गंधे (जूनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता रह चुके हैं।) शामिल हैं।

Editor's Pick