दोस्त की बहन से की शादी, तोड़ी धर्म की दीवार- क्या है अजित अगरकर की लव स्टोरी
दोस्त की बहन से की शादी, तोड़ी धर्म की दीवार- क्या है अजित अगरकर की लव स्टोरी
अजित अगरकर की लव स्टोरी काफी रोचक है. नजरें मिलीं. दिल मिले लेकिन बीच में धर्म की दीवार आ गई. पर कहां प्यार इन सब बातों से रुकता है.
Written by Bharat Malhotra Last Published on - July 5, 2023 9:18 AM IST
Ajit-Agarkar Love Story
नई दिल्ली: अजित अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सिलेक्टर होंगे. टीम इंडिया के इस पूर्व तेज गेंदबाज ऑलराउंडर ने अपनी बोलिंग से दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान किया. भारत के लिए वनडे इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अगरकर तीसरे पायदान पर हैं. यह जानकार शायद आपको हैरानी हो कि उन्होंने जहीर खान से ज्यादा वनडे विकेट अपने नाम किए हैं और उनसे कम मैच खेलकर. अगरकर ने बतौर ऐसे बल्लेबाज अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी जो थोड़ी बहुत गेंदबाजी कर सकता था लेकिन टीम इंडिया में उनकी एंट्री ऐसे गेंदबाज के तौर पर हुई जो थोड़ी बहुत बैटिंग कर सकता था. जितना रोचक सफर उनके क्रिकेट करियर का रहा उतना ही रोमांच उनकी निजी जिंदगी में भी रहा है. बल्कि उससे ज्यादा.
अगरकर ने धर्म की दीवारों के पार जाकर शादी की. यह सफर आसान नहीं था. लेकिन आज 21 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है और यह रिश्ता मजबूती के साथ कायम है. फातिमा अपने भाई, जो अजित का दोस्त था, मैच देखने आती थीं. वह साल 2000 में मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टेंट थीं. अजित ने उस समय अपने करियर का आगाज ही किया था. फातिमा के भाई मजहर गादिअली अजित के अच्छे दोस्त थे. उन्होंने भी घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेला था. और यहीं से उनकी अजित से दोस्ती थी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
फातिमा अपने भाई के साथ मैच देखने और अन्य आयोजनों में जाया करती थीं. अजित वहां मौजूद होते थे. पहले उनके बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया. साल 2001 में दोनों का रिश्ता चर्चा में आया. शुरू में परिवार ने इस पर आपत्ति जताई लेकिन प्यार कहां रुकता है. आखिर साल 2002 में मुंबई में एक आयोजन में दोनों ने शादी कर ली. यह आयोजन सिर्फ करीबी लोगों के लिए रखा गया.
TRENDING NOW
इसमें सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया गया. ऐसे में गेस्ट लिस्ट बहुत ही छोटी रखी गई. इसके बाद उसी दिन यानी 9 फरवरी साल 2009 को दोनों ने रिसेप्शन दिया. इसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को न्योता दिया गया. इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम राज है.
अगरकर को उनकी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता था. और कई बार उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सेंचुरी बनाने का जो रिकॉर्ड उनके नाम है वह सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए हैं. अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे इंटरनैशनल और चार टी20 इंटरनैशनल मैच खेले. उन्होंने 1999, 2003 और 2007 के वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया. पहले टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भी खेले थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.