- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ajit Agarkar may be new chief selector of team India
चेतन शर्मा की जगह लेगा यह दिग्गज, चीफ सेलेक्टर की रेस में सबसे आगे चल रहा है नाम
मुख्य चयनकर्ता नियुक्ति के आवेदन भरने की अंतिम तारीख 30 जून है और जानकारी के मुताबिक एक जुलाई को इंटरव्यू हो सकता है.
Published On Jun 28, 2023, 11:12 PM IST
Last UpdatedJun 28, 2023, 11:12 PM IST
Chetan Sharma
बीसीसीआई टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर का जल्द ही ऐलान कर सकती है. मुख्य चयनकर्ता नियुक्ति के आवेदन भरने की अंतिम तारीख 30 जून है और जानकारी के मुताबिक एक जुलाई को इंटरव्यू हो सकता है. इस रेस में सबसे आगे अजीत अगरकर चल रहे हैं. अगरकर चेतन शर्मा की जगह ले सकते हैं.
बता दें कि भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच पद के लिए शार्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों में अमोल मजूमदार और तुषार अरोठे शामिल हैं जिनका 30 जून को साक्षात्कार लिया जायेगा. इसके बाद मुख्य कोच चुनने के बाद सीएसी के भारतीय पुरुष टीम के लिए मुख्य चयनकर्ता नियुक्त करने की संभावना है क्योंकि यह पद चेतन शर्मा को बाहर किये जाने के बाद फरवरी से खाली पड़ा है. इसके लिए आवेदन भरने की अंतिम तारीख 30 जून है और इसके साक्षात्कार एक जुलाई को होने की संभावना है. अजीत अगरकर मुख्य चयनकर्ता के पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं.
अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी-20 खेले हैं, वह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे.
भारतीय महिला टीम का हेड कोच भी चुना जाएगा:
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम दिसंबर से मुख्य कोच के बिना है जब रमेश पोवार को इस पद से बर्खास्त कर दिया गया था. इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप के दौरान बल्लेबाजी कोच ऋषिकेश कानिटकर ने टीम की जिम्मेदारी संभाली थी.
भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच पद के लिए शार्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों में तुषार अरोठे बीते समय में भारतीय टीम को कोचिंग दे चुके हैं जबकि अमोल मजूमदार इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के कोच रह चुके हैं और बड़ौदा का कोच बनने के लिए उनकी बातचीत चल रही है. पता चला है कि इंग्लैंड के जॉन लुईस ने भी इस पद के लिये आवेदन दिया है जो डरहम के पूर्व कोच रह चुके हैं.
इनपुट- पीटीआई भाषा